हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया महानवमी का त्यौहार, कन्या लंगूरा को जिमाकर बांटे उपहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया।
सुबह से ही देवी मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाकर क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान नवमी के अवसर पर कस्बे के प्रमुख देवी मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विभिन्न देवी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, विशेष आरती और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। माता रानी का भव्य श्रृंगार देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े।
श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में माता रानी की सुंदर चौकियां सजाई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद
सुख-समृद्धि और मन्नत पूरी होने की कामना के साथ हवन-यज्ञ आयोजित किए गए।
पूर्णाहूति के समय पूरा माहौल 'जय माता दी' के गूंजते जयकारों से जीवंत हो उठा। नवरात्रि व्रत के समापन पर लोगों ने घरों में कन्याओं और लांगुरिया को आमंत्रित किया।
श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा से उनके पैर पखारे, उन्हें रोली-चंदन का तिलक लगाया और पूड़ी, हलवा, चना का भोग लगाया। इसके बाद कन्याओं और लांगुरिया को दक्षिणा, वस्त्र, खिलौने और विभिन्न उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…
पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपनी प्रशासनिक और ऑपरेशनल व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है।…
पूरी खबर पढ़ें →
झरिया. नवरात्र के पावन अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सिंह मेंशन स्थित अपने आवास पर विधि-विधान…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।