हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) में कन्या पूजन किया।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपहार और नौनिहालों को पाठ्य-सामग्री वितरित की। बच्चों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों के हाथों में किताबें और आंखों में बड़े सपने देखकर मन को विशेष संतोष मिलता है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने की दिशा में शिक्षा ही सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पिछले एक महीने में यह प्रयास किया गया है कि जनपद के अधिक से अधिक शिक्षण संस्थानों तक पहुंचकर बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाए और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाए, क्योंकि आज की किताबें ही कल के भारत की कहानी लिखेंगी।
जब बच्चे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे, तभी भारत आगे बढ़ेगा। नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यालय में कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भी बांटे गए।
इससे पूर्व स्कूल प्रांगण में स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विपिन वाष्र्णेय, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, विनय चतुर्वेदी, लकी शर्मा, श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी, धर्मेंद्र शर्मा, जीतू पंडित, अनंत चतुर्वेदी, उत्कर्ष पाठक, केके शर्मा और विशाल पचौरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…
पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपनी प्रशासनिक और ऑपरेशनल व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है।…
पूरी खबर पढ़ें →
झरिया. नवरात्र के पावन अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सिंह मेंशन स्थित अपने आवास पर विधि-विधान…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।