Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

20 Oct 2026, 10:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 19 अक्टूबर 2026 की अपराह्न से 20 अक्टूबर की देर रात तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
1. पहाड़पुर तिराहा: यहां से चौक चौराहा की ओर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी और कोट चौराहा होकर जा सकेंगे।
2. पुरानी कोतवाली: यहां से कालीनगंज की ओर छोटे-बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे।
3. काली चौरा तिराहा: यहां से हर्रा की चुंगी और कोट चौराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में एलवल चौकी, बड़ादेव तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी और पाण्डेय बाजार का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
4. शंकर तिराहा: यहां से चौक चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन चालक लालडिग्गी, पुरानी सब्जी मंडीर पाण्डेय बाजार होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
5. पाण्डेय बाजार: यहां से तीन पहिया, चार पहिया और बड़े वाहन पुरानी सब्जी मंडी की ओर नहीं जा सकेंगे।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पर्व के दौरान निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यातायात कर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन ले जाने से बचें तथा यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
पुलिस के अनुसार, इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना, जाम की समस्या से बचना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज
Indore20 Oct

गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…

पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
Basti20 Oct

खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना ​उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नवरात्र पर सिंह मेंशन में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की. उन्होंने कन्या पूजन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया गया पूर्वाभ्यास।
Singrauli20 Oct

सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया गया पूर्वाभ्यास।

सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण।
Singrauli20 Oct

सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण।

सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!