सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण।

सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण।
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की उपलब्धता एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर
सिंगरौली। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान विसर्जन स्थलों पर पहुंच मार्ग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जलस्तर, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही आयोजन समितियों एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
यातायात प्रभारी को विसर्जन मार्गों पर यातायात का सुचारू संचालन, निर्धारित पार्किंग व्यवस्था, प्रमुख चौराहों पर यातायात बल की तैनाती तथा आवश्यकता अनुसार वाहनों के मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि विसर्जन शोभायात्राओं एवं आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विशेष रूप से गहरे पानी में प्रवेश रोकने, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा, गोताखोरों एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया गया।
सिंगरौली पुलिस की अपील श्रद्धालु निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें। बच्चों को जलाशयों के समीप अकेला न जाने दें, विद्युत तारों एवं गहरे पानी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







