Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

ट्रांसपोर्ट नगर को तत्काल शुरू कर व्यवसायियों को सिप्ट करने की मांग वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र

20 Oct 2026, 08:27 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ट्रांसपोर्ट नगर को तत्काल शुरू कर व्यवसायियों को सिप्ट करने की मांग वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी के वरिष्ठ पार्षद एवं अधिवक्ता मिथलेश जैन ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्ट नगर को तत्काल प्रारंभ कराने की मांग की है। उन्होंने शहर के भीतर संचालित हो रहे ट्रांसपोर्ट कारोबार को ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक आदेश जारी करने का आग्रह किया है।

पार्षद मिथलेश जैन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कटनी में ट्रांसपोर्ट नगर की योजना लगभग 40 वर्ष पूर्व तैयार की गई थी। इसके तहत ट्रांसपोर्ट नगर में विकास कार्य कराए गए और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को भूखंडों का आवंटन भी किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अन्य भूखंडों की नीलामी के लिए भी विभिन्न स्तरों पर कार्यवाहियां की गई हैं।

उन्होंने मांग की है कि शेष ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों, विशेषकर परचून ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबारियों को भी नियमानुसार भूखंड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए, ताकि सभी व्यवसायियों को एक ही स्थान पर व्यवस्थित रूप से अपना कारोबार संचालित करने की सुविधा मिल सके।

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर

मिथलेश जैन ने पत्र में कहा है कि शहर के भीतर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय संचालित होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसके कारण सड़कों पर आवागमन में बाधा उत्पन्न होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रांसपोर्ट से संबंधित सभी गतिविधियों को ट्रांसपोर्ट नगर में संचालित कराया जाना आवश्यक है।

उन्होंने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि ट्रांसपोर्ट नगर को तत्काल शुरू कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा शहर में संचालित ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को वहां स्थानांतरित करने के संबंध में आदेश जारी किया जाए। इससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करने और ट्रांसपोर्ट कारोबार को व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनबाद में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, घायल की मौत: 8 लेन रोड के पास निजी होटल में देर रात हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
Dhanbad20 Oct

धनबाद में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, घायल की मौत: 8 लेन रोड के पास निजी होटल में देर रात हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई मारपीट में…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गये, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई
Katni20 Oct

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गये, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई

कटनी अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे महोदय…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गए बिजय राघव गढ़ पुलिस की कार्रवाई
Katni20 Oct

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गए बिजय राघव गढ़ पुलिस की कार्रवाई

कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार, शांति समिति की बैठक में की अपील
Moradabad20 Oct

कांठ: मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार, शांति समिति की बैठक में की अपील

कांठ में आगामी त्योहारों, जुलूसों और शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!