ब्लैकमेलिंग के आरोप में कथित पत्रकार गिरफ्तार,धमकी देकर की थी 5 लाख की मांग

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिदार
(उतराखंड)
Vande bharat
October 20, 2026
देहरादून। खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को पीड़ित की शिकायत पर दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 01 डायरी व 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी का काम कर रहे आज़ाद कॉलोनी माजरा निवासी तनवीर खान ने थाना पटेल नगर में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि चाँचक क्षेत्र की एक प्रॉपर्टी में उसका कुछ लोगो से विवाद चल रहा है। जिसके संबंध में एक व्यक्ति ने खुद को पत्रकार बताते हुए उससे प्रॉपर्टी के मामले में संपर्क करने की बात कही। जब उस व्यक्ति से फोन पर बात हुई तो उसने धमकाते हुए उसके खिलाफ झूठी खबरें प्रसारित कर उसे बर्बाद करने की धमकी देते हुए 05 लाख रुपये की मांग की। जिससे डरकर उसने उसके बताए एकाउंट नंबर पर 50 हजार रुपये भेज दिये। उपलब्ध कराया गया बैंक अकाउंट एक्सिस बैंक का था जो किसी अनुज अग्रवाल के नाम पर था।
आरोप है कि तथाकथित पत्रकार द्वारा पूरे पैसे ना देने पर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें देख लेने व बर्बाद करने की फिर से धमकी दी गई। जिसके बाद पीड़ित ने चैट के स्क्रीनशॉट व एकाउंट मे जमा रकम का सारा ब्यौरा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी अनुज अग्रवाल निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी द्वारिका पुरी, क्लेमेंट टाउन, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे करता था ब्लैकमेल
आरोपी शातिर ढंग से अपनी डायरी में एक चैंबर बनाकर उसमें मोबाइल छुपाकर गुप्त तरीके से लोगों के वीडियो बनाता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी के पास से बरामद फोन में कई लोगों के वीडियो भी इलिस को मिले। जांच में आरोपी के खिलाफ पंजाब, ओडिशा व गुजरात में भी मुकदमें दर्ज होने की पुलिस को जानकारी मिली है इसके साथ ही आरोपी थाना पटेलनगर का हिस्ट्रीशीटर भी है जहां उसके खिलाफ धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट, अमानत मे खयनात, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब आधा दर्जन अपराधिक मुकदमें दर्ज है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







