गोरखपुर।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उतर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत समस्त जनपदों के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत लेखाकार व कम्प्यूटर ऑपरेटर के संबंध में लिखा पत्र।
गोरखपुर।आज एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने इन आपरेटरो के वेतन के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखा है कि ये सभी कम्प्यूटर आपरेटर अपनी शिक्षा में दक्ष कार्मिक है इन विशेषज्ञों को जो वेतनमान प्राप्त हो रहा है उनसे तो उससे तो किसी मजदूर का भी जीवन यापन नहीं हो सकता इससे अधिक तो एक मजदूर भी ज्यादा कमा लेता है। उन्होंने कहा है कि वेतन/पारिश्रमिक भुगतान श्रम मंत्रालय भारत सरकार का जो शासनादेश है इन्हें उससे भी कम वेतन भुगतान किया जा रहा है वर्तमान समय में लेखाकारों को10,621 रूपये मात्र व कम्प्यूटर आपरेटर को 9,615 रूपये मात्र मानदेय का भुगतान किया जा रहा है । अतः इनकी मांग पर विचार करें।
इनकी पहली मांग है कि सभी कार्मिक 16 वर्षों से कार्यरत हैं इनके पदों को सृजित कर इन्हें विनियमित करण करने पर विचार किया जाये।
इनके विनियमित करण से पूर्व इन्हें समान कार्य समान वेतन से आच्छादित करने या उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के अन्तर्गत इन सभी कार्मिकों को सुचीबध्द करते हुए इनके योग्यता के अनुसार निर्धारित श्रेणी के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाय तथा ईपीएफ, ई एस आई की कटौती भी सुनिश्चित करने हेतु विचार किया जाये। तथा अन्य कार्मिकों के जैसे कैसलेश चिकित्सा सुविधा भी प्रदान किया जाये।