गोला में बरम बाबा स्थल पर अतिक्रमण और शराबियों के जमावड़े का आरोप, बजरंग दल ने उठाई ग्रिल व चबूतरा निर्माण की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोला में बरम बाबा स्थल पर अतिक्रमण और शराबियों के जमावड़े का आरोप, बजरंग दल ने उठाई ग्रिल व चबूतरा निर्माण की मांग
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के सदर चौराहे पर स्थित बरम बाबा स्थल की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय बजरंग दल ने आवाज उठाई है।
संगठन ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को पत्र भेजकर स्थल के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और चबूतरे के निर्माण की मांग की है।
भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा है।बरम बाबा स्थल पर दिन के समय फल विक्रेताओं का कब्जा रहता है, जबकि रात में शराब पीने वालों का जमावड़ा होने की शिकायत है। स्थल के आसपास अतिक्रमण और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन ने मांग की है कि धार्मिक स्थल की सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाई जाए और चबूतरे का निर्माण कराया जाए, ताकि स्थल को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके। सदर चौराहे पर देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें आमने-सामने संचालित हैं और रात के समय कुछ लोग वहां बैठकर शराब का सेवन करते हैं।
भारतीय बजरंग दल के संगठन का कहना है कि बरम बाबा स्थल की धार्मिक महत्ता को देखते हुए इसका संरक्षण और सौंदर्यीकरण जरूरी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित महर्षि नगर में रावण दहन कार्यक्रम के बाद रामलीला समाप्त हो गया…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | कन्नौज में आंगनवाड़ी कार्यकत्री चयन प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट!** 🔥🚨 # 📢 3,045 आवेदन,…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: *दीक्षाभूमी के विकास के लिए 991 करोड़ का मेगा प्लान, 4 चरणों में होगा…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सांसद अनूप प्रधान और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने की शिरकत, राम के आदर्शों को बताया समाज…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश सिकंदराराऊ । विजयदशमी पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।