Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

वाराणसी: दुर्गाकुंड के पास से 9 साल की बच्ची को लेकर ट्राईसाइकिल से भागा दिव्यांग, पुलिस टीमें गठित

22 Oct 2026, 11:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वाराणसी: दुर्गाकुंड के पास से 9 साल की बच्ची को लेकर ट्राईसाइकिल से भागा दिव्यांग, पुलिस टीमें गठित - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जालांस के पास से एक 9 साल की मंदबुद्धि बच्ची को एक दिव्यांग शख्स अपनी ट्राईसाइकिल पर बैठाकर उठा ले गया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार की दोपहर करीब 11:45 बजे की है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली पीड़ित परिवार की महिला नगवा (लंका) इलाके में रहकर फूल-माला बेचने का काम करती है। बुधवार को उसकी 9 वर्षीय बेटी वहीं आसपास मौजूद थी। इसी दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति वहां पहुंचा और बच्ची को अपनी ट्राईसाइकिल पर बैठाकर वहां से फरार हो गया।सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आसपास खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक दिव्यांग शख्स बच्ची को अपनी ट्राईसाइकिल पर लेकर जाते हुए नजर आ रहा है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस और परिजनों ने उसकी तलाश तेज कर दी है।

पुलिस की 9 टीमें गठित, तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद परिजनों की तहरीर पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची की सकुशल बरामदगी और घटना के खुलासे के लिए कुल 9 टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट का मामला सामने आया
Mahrajganj22 Oct

जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट का मामला सामने आया

महिलाओं के बीच डांस करने से मना करने पर विवाद का आरोप, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj22 Oct

डीएम के आदेश पर महिला कांस्टेबल की हत्या आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क

डीएम के आदेश पर महिला कांस्टेबल की हत्या आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क गैंगस्टर एक्ट के…

पूरी खबर पढ़ें →
शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को हजरतगंज कोतवाली लाया गया
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Oct

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को हजरतगंज कोतवाली लाया गया

🚨🔥 **बड़ी खबर | शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान
Mahrajganj22 Oct

सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान

लखनऊ/उत्तर प्रदेश लखनऊ: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान। पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar22 Oct

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी का हाल बेहाल पिछले कई वर्षों से कॉलोनी का टूटा सड़क

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में पिछले कई वर्षों से सड़क टूटा हुआ है बार बार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!