जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट का मामला सामने आया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महिलाओं के बीच डांस करने से मना करने पर विवाद का आरोप, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष एवं पत्रकार से मारपीट के बाद सड़क पर धरने पर बैठे ग्रामीण
कोल्हुई/ महराजगंज।
जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। दुर्गा पूजा कमेटी के आरोप के मुताबिक, महिलाओं के बीच डांस करने से मना करने पर कुछ मनबढ़ युवक गोलबंद होकर पहुंचे और कमेटी के अध्यक्ष एवं पत्रकार के साथ मारपीट की। इस घटना में पत्रकार के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए।
घटना से आक्रोशित ग्रामीण घायल पत्रकार के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए और नेशनल हाईवे-24 को जाम कर दिया। हाईवे पर जाम लगने से आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
वहीं, पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई और मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडीएम के आदेश पर महिला कांस्टेबल की हत्या आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क गैंगस्टर एक्ट के…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ/उत्तर प्रदेश लखनऊ: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान। पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में पिछले कई वर्षों से सड़क टूटा हुआ है बार बार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमैदागिन व शहर क्षेत्र: टाउनहॉल पार्किंग मैदान, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने, क्वीन्स इंटर कॉलेज मैदान, राजकीय ITI…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।