दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ भारत विकास परिषद का गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ तहसील क्षेत्र के कुचावली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद शाखा कांठ की ओर से आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में में सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका डॉ. दीप्ति सिंघल सहित नर्सरी से कक्षा 10 तक के 13 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनार, प्रो-वाइस चेयरमैन संदीप जैन, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नितिन जैन, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता और महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनार ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ उनके चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, विनम्रता और नैतिक मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। संदीप जैन और नितिन जैन ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। महेशचंद्र गुप्ता ने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया।
सम्मानित विद्यार्थियों में वरदान पंवार, अद्विक बिश्नोई, आरना सिंह, लव्या चौधरी, नविका जैन, तक्षवी सिंह, आरव रत्न, मेधांश सक्सेना, श्राव्या चड्ढा, आयज़ा शबीन, अरीशा, फलक अरशद और गीत लांबा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट दीपक बिश्नोई ने किया। इस अवसर पर सुदेश बिश्नोई, प्रमोद बिश्नोई, सत्यपाल सिंह गुर्जर, सुरेश चौहान आदि मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सऊदी अरब में हुए मिसाइल और ड्रोन हमले में उत्तर प्रदेश के बांसगांव निवासी युवक कमलेश पांडेय की…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में कथित फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में अब नए सिरे से जांच होगी। डीआईजी…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
सीधी/ चुरहट, (सुरेन्द्र दुबे)24 अक्टूबर 2026। विंध्य क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार लुधियाना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।