Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

रेवाड़ी पुलिस का सराहनीय कदम: बिजली कर्मियों की हड़ताल के दौरान संकटमोचक बनकर 100 से अधिक गांवों को दी राहत रेवाड़ी जिले में इन

23 Oct 2026, 10:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेवाड़ी पुलिस का सराहनीय कदम: बिजली कर्मियों की हड़ताल के दौरान संकटमोचक बनकर 100 से अधिक गांवों को दी राहत रेवाड़ी जिले में इन - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी ( सुरेश सिहाग) रेवाड़ी जिले में इन दिनों बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उत्पन्न हुए गंभीर बिजली संकट से आम जनता को राहत दिलाने के लिए रेवाड़ी पुलिस आगे आई है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस के कुशल नेतृत्व में रेवाड़ी पुलिस ने कानून-व्यवस्था संभालने के साथ-साथ बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का बेड़ा उठाया है, जिससे जिले के 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस की मुस्तैदी से चालू हुए मुख्य पावर स्टेशन व फीडर

हड़ताल के चलते ठप पड़ी बिजली आपूर्ति बहाली के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए बीते 24 घंटे में जिले के 20 ज्यादा बिजली फीडर को सुचारू रूप से चालू किया है।

इन पावर स्टेशनों और फीडरों के चालू होने से रेवाड़ी के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है, जिससे भीषण पेयजल और अन्य समस्याओं से जूझ रहे 100 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

रेवाड़ी पुलिस के सराहनीय प्रयास:

खुद ठीक किए फॉल्ट: कुछ पावर स्टेशनों पर पुलिसकर्मियों ने खुद ही बिजली ठीक कर बिजली आपूर्ति को सुचारू किया है।

फॉल्ट सुधारने के लिए ढूंढ-ढूंढ कर लाए जा रहे हैं जानकार

बिजली आपूर्ति में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए रेवाड़ी पुलिस विशेष अभियान चला रही है। पुलिसकर्मी क्षेत्र में सक्रिय रूप से रिटायर्ड जेई , बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों तथा बिजली के तकनीकी जानकारों को ढूंढ-ढूंढ कर ला रहे हैं और उनकी मदद से युद्धस्तर पर बिजली के फॉल्ट ठीक करवाए जा रहे हैं।

जान जोखिम में डालकर डटे हैं पुलिसकर्मी

अपनी जान और सुरक्षा को दांव पर लगाकर रेवाड़ी पुलिस के जवान बिजली दुरुस्त करने के इस चुनौतीपूर्ण कार्य में जुटे हुए हैं। पुलिसकर्मियों का यह समर्पण और सेवा भाव इस कठिन समय में जनता के लिए एक बड़ी मिसाल बन गया है।

एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा की जनता से अपील

रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले की आम जनता से अपील की है कि वे इस आपात स्थिति में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें

उन्होंने कहा: "रेवाड़ी पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ इस बिजली संकट के समाधान के लिए भी चौबीसों घंटे पूरी तरह तत्पर है। इस मुश्किल समय में पुलिस और जनता का तालमेल ही व्यवस्था को सुचारू रख सकता है।"

रेवाड़ी पुलिस के इस त्वरित, संवेदनशील और साहसिक कदम की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं
Siddharthnagar23 Oct

सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं

सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज* *अयोध्या* *अयोध्या* कुत्ते के बच्चे को रोटी खिलाने पर विवाद, महिला व उसके परिवार की पिटाई, FIR के लिए भटक रही पीड़िता
Ayodhya23 Oct

*ब्रेकिंग न्यूज* *अयोध्या* *अयोध्या* कुत्ते के बच्चे को रोटी खिलाने पर विवाद, महिला व उसके परिवार की पिटाई, FIR के लिए भटक रही पीड़िता

*अयोध्या* (*पूरा कलंदर*) थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर विट्ठलपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया…

पूरी खबर पढ़ें →
आज *प्रसिद्ध कथावाचक श्री संतोष जी महाराज* को *राजभवन बेंती में होने वाली श्री राम कथा का आमंत्रण* देने पहुंचे *जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी* के छोटे सु
मुख्यमंत्री बिहार सरकार के प्रस्तावित गया आगमन के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में बोधगया थाना पुलिस द्वारा बोधगया बाजार एवं एयरपोर्ट के फ़नल एरिया में फ्लैग मार्च l
error: Content is protected !!