Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Umaria

नौरोजाबाद में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, जांच की भनक लगते ही दुकानें बंद कर निकले कुछ मेडिकल संचालक!

23 Oct 2026, 10:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नौरोजाबाद में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, जांच की भनक लगते ही दुकानें बंद कर निकले कुछ मेडिकल संचालक! - उमरिया, मध्य प्रदेश

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल दुकानों से लिए गए सैंपल; बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन संचालित दुकानों पर कार्रवाई का इंतजार
उमरिया, नौरोजाबाद। उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल दुकानों का निरीक्षण कर जांच की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मेडिकल दुकानों से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी मैडम पहुंचीं और मेडिकल दुकानों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने मेडिकल दुकानों से सैंपल भी लिए। वहीं, चर्चा है कि जांच की जानकारी मिलते ही कुछ मेडिकल संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जांच की भनक लगते ही कुछ दुकानदारों ने दुकानें क्यों बंद कर दीं?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर में यदि कोई मेडिकल दुकान बिना वैध लाइसेंस या आवश्यक पंजीयन के संचालित हो रही है, तो उसके विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग कब और क्या कार्रवाई करेगा?
स्थानीय लोगों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग सभी मेडिकल दुकानों के लाइसेंस, पंजीयन और आवश्यक दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच करे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को दवाइयों की सुरक्षित और वैध उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग की यह जांच आगे क्या परिणाम लाती है और नियमों के विपरीत संचालित पाई जाने वाली दुकानों पर कब तक कार्रवाई होती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जन विश्वास को विकास से जोड़ रहीं महापौर श्रीमती सूरी,,पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड में 28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ विभिन्न मांगों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बेहतर सड़कें
जन विश्वास को विकास से जोड़ रही महापौर श्रीमती प्रीती सूरी पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड मु28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ,, विभिन्न मार्गों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बसड़के
थाना समथर में मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर्व को लेकर हुई बैठक त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई
सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं
Siddharthnagar23 Oct

सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं

सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!