जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर मालवा के कानड में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना की मांग, शासन को दिया ज्ञापन

*आगर मालवा (मप्र)।* जिला संयुक्त कलेक्टर कार्यालय आगर मालवा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिला शाखा आगर मालवा द्वारा मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव नगरी विकास एवं आवास विभाग व जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आगर मालवा के नाम का ज्ञापन अपर कलेक्टर श्री अश्विनी श्रीवास्तव को दिया गया।
ज्ञापन में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने व भव्य पार्क बनाए जाने की मांग की गई है।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर सूर्यवंशी, अजाक्स कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश-विदेशों में बाबा साहब को ज्ञान के प्रतीक के रूप में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, परंतु भारत में बाबा साहब की केवल प्रतिमा के लिए हमें आंदोलन करना पड़ता है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
*1996 से लंबित है प्रतिमा स्थापना का मामला*
राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष कमल किशोर बौद्ध ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि समाजसेवी श्री कैलाश मालवीय, पूर्व पार्षद कानड़ द्वारा दिनांक 03/08/1996 में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु आवेदन दिया गया था। जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पत्र क्रमांक 40 दिनांक 18/08/1996 को सर्वसम्मति से प्रतिमा स्थापना का निर्णय लिया था।
तथा पत्र क्रमांक 2001/344 दिनांक 15/10/1999 को 37,000 रुपये में नगर पंचायत कानड़ द्वारा प्रतिमा क्रय भी कर ली गई थी। परंतु उस समय निकाय की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने तथा नवीन बस स्टैंड का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकी थी। पत्र में आश्वासन भी दिया गया था कि परिस्थितियां अनुकूल होने और नवीन बस स्टैंड बनने के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
परंतु बड़े दुख भरे शब्दों में जिला अध्यक्ष ने कहा कि अत्यंत खेद का विषय है कि नवीन बस स्टैंड का निर्माण हो जाने के बावजूद आज तक बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है। वर्षों पहले लिए गए निर्णय का अब तक क्रियान्वयन नहीं होना क्षेत्र के अंबेडकर अनुयायियों एवं सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले नागरिकों के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के प्रतीक हैं। उनका सम्मान करना संविधान के मूल्यों का सम्मान करना है। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिला शाखा आगर मालवा एवं क्षेत्र के अंबेडकर अनुयायी शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि इस प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित कार्यवाही पूरी की जाए।
*प्रमुख मांगे*
साथ ही अंबेडकर अनुयायियों की प्रमुख मांगे रखी गईं, जिसमें –
1. नगर कानड़ में भव्य अंबेडकर पार्क का निर्माण किया जाए।
2. आगर मालवा में नरवल रोड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के आसपास ब्लॉक लगाए जाएं।
3. नागरिकों के बैठने तथा स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था की जाए।
4. भव्य अंबेडकर पार्क विकसित किया जाए।
*ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर सामाजिक चिंतक कैलाश मालवीय, पूर्व पार्षद कानड़, डॉ. जगदीश मालवीय, डॉ. रामेश्वर मंडलोई, जयस संभाग उपाध्यक्ष, इंजी. के.सी. मालवीय प्राचार्य ने भी मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी।
साथ ही अशोक मालवीय, संस्थापक मालवा जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी, गोविंद, रवि, कैलाश, राधेश्याम, राहुल, माखन, देवकरण, राजू सूर्यवंशी, पवन, रवि, सुभाष, अमिताभ मालवीय आदि भारी संख्या में बाबा साहब अंबेडकर अनुयायी उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







