Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

उपायुक्त के निर्देश पर जिलेवासियों हेतु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की पहल

26 Oct 2026, 07:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उपायुक्त के निर्देश पर जिलेवासियों हेतु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की पहल - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 25 अक्टूबर 2026

एसएसएलएनटी अस्पताल परिसर का सिविल सर्जन एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण; एमसीएच विंग निर्माण और भवन जीर्णोद्धार की योजना पर चर्चा

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार एसएसएलएनटी अस्पताल परिसर के कायाकल्प, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आगामी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग के निर्माण को लेकर आज प्रशासनिक और तकनीकी दल द्वारा अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

​परिसर में स्वच्छता और बेहतर परिवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्तमान में चल रहे जंगल व झाड़ियों की सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। इसके साथ ही सिविल सर्जन, एसएसएलएनटी अस्पताल अधीक्षक, भवन निर्माण विभाग (बीसीडी) के सहायक अभियंता (एई) एवं कनीय अभियंता (जेई) तथा पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) की टीम ने संयुक्त रूप से पूरे परिसर का स्थलीय मुआयना किया।

​निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित एमसीएच विंग के निर्माण हेतु भूमि व स्थल का तकनीकी मूल्यांकन किया गया। साथ ही मौजूदा अस्पताल भवन की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सुचारू रूप से किया जा सके।

​सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य में तेजी लाने और निर्माण व जीर्णोद्धार संबंधी तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
​

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, UPI भुगतान सुविधा शुरू; घर बैठे हो सकेगा OPD पंजीकरण
Kurukshetra26 Oct

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, UPI भुगतान सुविधा शुरू; घर बैठे हो सकेगा OPD पंजीकरण

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से राहत…

पूरी खबर पढ़ें →
आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
Rae Bareli26 Oct

आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

आखिरकार जागा प्रशासन! नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने…

पूरी खबर पढ़ें →
गोंड जनजाति के महानायकों पर आधारित तीन दिवसीय नृत्य नाटिका का शुभारंभ, प्रथम प्रस्तुति ‘राजा पेमलशाह’ का सफल मंचन, म.प्र. शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से
error: Content is protected !!