Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

सीआईए पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों व अवैध शराब माफिया के खिलाफ विशेष अभियान के तहत दो और आरोपी गिरफ्तार। -गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पारस उर्फ जोनी और धर्मबीर उर्फ मोटा के

26 Oct 2026, 10:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सीआईए पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों व अवैध शराब माफिया के खिलाफ विशेष अभियान के तहत दो और आरोपी गिरफ्तार। -गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पारस उर्फ जोनी और धर्मबीर उर्फ मोटा के - REWARI, हरियाणा

(सुरेश सिहाग)पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिला रेवाड़ी में नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए रेवाड़ी की टीम को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने अवैध नशा तस्करी के मामले में संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पारस उर्फ जोनी निवासी गांव माजरा गुरदासपुर व धर्मबीर उर्फ मोटा निवासी गांव ढालियावास के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण
जांचकर्ता ने बताया कि गत 26 सितंबर को सीआईए रेवाड़ी की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव ढालियावास निवासी इन्द्रजीत उर्फ चुर्री तथा आकाश उर्फ मंत्री राजस्थान से अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) और अवैध शराब लाकर इलाके में बेचने की फिराक में हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाड़ी की टीम ने गांव ढालियावास में आरोपी के मकान के पास दबिश दी। पुलिस दल को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दोनों युवकों—इन्द्रजीत उर्फ चुर्री और आकाश उर्फ मंत्री—को मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद की उपस्थिति में ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से1 किलो 238 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा व 13 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई थी।

पूछताछ में हुआ था बड़ा खुलासा
प्रारंभिक व गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि बरामद की गई अवैध शराब उन्हें राकेश उर्फ राका निवासी गांव अलावलपुर हाल आबाद मोहल्ला महावीर नगर रेवाड़ी उपलब्ध करवाता था। वहीं, अवैध नशीला पदार्थ गांजा वे पारस उर्फ जोनी और धर्मबीर उर्फ मोटा के माध्यम से बेचते थे।
इस खुलासे के आधार पर थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट तथा आबकारी अधिनियम (Excise Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही तीन आरोपियों—इन्द्रजीत उर्फ चुर्री, आकाश उर्फ मंत्री (दोनों निवासी गांव ढालियावास) और राकेश उर्फ राका (निवासी मोहल्ला महावीर नगर, रेवाड़ी)—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

रविवार को दो और आरोपी गिरफ्तार, दोनों हैं आदतन अपराधी
कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सीआईए रेवाड़ी की टीम ने रविवार को मामले में संलिप्त रहे अन्य दो आरोपियों पारस उर्फ जोनी और धर्मबीर उर्फ मोटा को भी विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ जिला रेवाड़ी के विभिन्न थानों में मारपीट, चोरी, एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कई संगीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

रेवाड़ी पुलिस का कड़ा संदेश:
"रेवाड़ी पुलिस जिले में नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नशे के इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी या उसके मददगार को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार
Agra26 Oct

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार

आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…

पूरी खबर पढ़ें →
पीथमपुर में सड़क हादसों का कहर, चार दिन में छठी मौत से उठे गंभीर सवाल
Dhar26 Oct

पीथमपुर में सड़क हादसों का कहर, चार दिन में छठी मौत से उठे गंभीर सवाल

राऊ-पीथमपुर रोड पर बाइक सवार अंकित श्रीवास्तव की मौत, साथी गंभीर; बचाव समिति अध्यक्ष डॉ. हेमंत हिरोले ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!