प्रेम विवाह के बाद फांसी… लव पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत एक प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी पर गया हुआ था पति, वापस आने पर फंदे से लटका मिला शव धारूहेड़ा,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धारूहेड़ा(सुरेश सिहाग)
उत्तराखंड से कुछ समय पहले लव मैरिज के बाद कापड़ीवास में आकर रह रहे कंपनी कर्मचारी युवक की पत्नी ने सोमवार को संदिग्ध हालत में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ निवासी अंकित कुमार ने 21 वर्षीय निकिता के साथ प्रेम विवाह किया था। अंकित धारूहेड़ा की एक कंपनी में कार्यरत है। अंकित ने कापड़ीवास गांव में कमरा किराए पर लिया हुआ है। सोमवार सुबह वह कंपनी में ड्यूटी पर गया हुआ था। जब वह वापस आया तो निकिता का शव छत के पाइप से फंदे पर झूलता हुआ मिला। पाइप से चुन्नी बंधी हुई थी, जिससे निकिता लटकी हुई थी। अंकित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सीन आॅफ क्राइम टीम को बुलाया
सेक्टर-6 थाना प्रभारी सचिन कुमार ने मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया। सीन आॅफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने आवश्यक जांच शुरू की। इसके बाद मृतका के मायके पक्ष के लोगों को पुलिस ने सूचना दी। परिजनों को आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ਪ੍ਰਤੀਕਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ....... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ... ਮਾਨਯੋਗ ਨਾਲਸਾ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਏ ਗਏ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਚਪਨ ਅਭਿਆਨ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫਸਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर निवासी प्रवीन चौधरी पुत्र दिनेश कुमार ने मंगलवार को जिलाधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, अधिकांश शराब के ठेका के बाहर लोग शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं शासन…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा रिपोर्ट:…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News01 नवंबर सन् 2,000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ एक नया राज्य बना था, तब से लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
धारुहेड़ा ( सुरेश सिहाग)थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।