Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ के डीएसएम मैदान में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

27 Oct 2026, 11:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ के डीएसएम मैदान में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में छजलैट विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को डीएसएम इंटर कॉलेज, कांठ के खेल मैदान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में करीब 260 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

IMG 20261027 1038490742
कांठ में खेल प्रतियोगिता के दौरान दीप प्रजवलित करते हुए। 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों ने दौड़, खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक जैसी स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर पर 50 से 200 मीटर की दौड़ में प्रेमचंद सैनी और मोनी ने संबंधित स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 से 600 मीटर की दौड़ में दीपिका, संगीता, आदर्श, मोहम्मद जुबैर और लक्ष्य ने विभिन्न स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। खो-खो में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय ढकेड़ा और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर की टीम विजेता रही। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

IMG 20261027 111218431 HDR2
कांठ में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए।

ऊंची कूद में मोहम्मद अरहम और आलिया, लंबी कूद में तन्वी, अवनीश, जुबैर और दीपिका, गोला फेंक में जुबैर और रिया तथा चक्का फेंक में पूजा और आदिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन और संचालन में व्यायाम शिक्षक करतार सिंह सहित शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया। इस दौरान शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि कपिल सिरोही, आदर्श त्यागी, वीरेंद्र सिंह और गौरव सिंह यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार के संबोधन के साथ हुआ।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mau28 Oct

मोहम्मदाबाद गोहाना में जिला अधिकारी के आदेश पर बैंक गरीबों को लोन नहीं मिल रहे है दे रहा है

मऊ, मोहम्मदाबाद गोहाना जिलाधिकारी के आदेश पर भी गरीबों को लोन नहीं मिल रहा है पीएम स्वनिधि योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
सुबह 10 बजे के बाद भी बंद मिला मीटर उपखंड अधिकारी का कार्यालय, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
Hardoi28 Oct

सुबह 10 बजे के बाद भी बंद मिला मीटर उपखंड अधिकारी का कार्यालय, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

सुबह 10 बजे के बाद भी बंद मिला मीटर उपखंड अधिकारी का कार्यालय, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!