Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में सिंगापुर के शीर्ष उद्योगपतियों एवं निवेशकों के 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक

28 Oct 2026, 04:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में सिंगापुर के शीर्ष उद्योगपतियों एवं निवेशकों के 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में सिंगापुर के शीर्ष उद्योगपतियों एवं निवेशकों के 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।
लखनऊ उत्तर प्रदेश
आज इस अवसर पर प्रदेश में नए निवेश को गति देने के लिए कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सतत अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक कंपनियों के साथ MoU का आदान-प्रदान किया गया।

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, अर्बन प्लानिंग और हॉस्पिटैलिटी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े निवेश की इच्छा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि फरवरी 2026 में सिंगापुर यात्रा के दौरान लगभग ₹60,000 करोड़ के निवेश समझौतों पर सहमति बनी थी। सिंगापुर रोडशो के दौरान Government of UP ने निवेशकों को Safety, Stability & Speed का जो भरोसा दिया था, प्रदेश आज भी उसी Commitment के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया कि अब लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू कराने का है। MoU से Manufacturing और Groundbreaking से Production तक की पूरी प्रक्रिया में प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और हर स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी।

UP-Singapore साझेदारी को ठोस परिणामों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने छह प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया। इनमें जेवर क्षेत्र, एक्सप्रेस-वे और फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग का विकास, सेमीकंडक्टर फैब यूनिट और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, क्लाउड सर्विसेज एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन, वेस्ट मैनेजमेंट और वाटर रिसाइक्लिंग जैसी क्लीन टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत नशा तस्कर पर पुलिस का शिकंजा! 140 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पहले भी NDPS एक्ट में दर्ज है मुकदमा!
नेवा प्रशिक्षण में विधायक लारिया ने की सहभागिता, डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Sagar28 Oct

नेवा प्रशिक्षण में विधायक लारिया ने की सहभागिता, डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर,वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* मध्यप्रदेश विधानसभा में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
सूचना अधिकार से जानकारी मांगा तो प्रधान के भतीजे सहित कई लोगो ने पुरानी रंजिश को लेकर मारा पीटा पीड़ित ने डीएम, एसपी से लगाया न्याय की गुहार ।
Basti28 Oct

सूचना अधिकार से जानकारी मांगा तो प्रधान के भतीजे सहित कई लोगो ने पुरानी रंजिश को लेकर मारा पीटा पीड़ित ने डीएम, एसपी से लगाया न्याय की गुहार ।

बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर निवासी प्रवीन चौधरी पुत्र दिनेश कुमार ने मंगलवार को जिलाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को ब्रह्मऋषि समाज ने बधाई दिया।
Munger28 Oct

बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को ब्रह्मऋषि समाज ने बधाई दिया।

एमएलसी चुनाव में भूमिहार समाज के आठ में से पांच उम्मीदवारों को जीत दर्ज करने पर मुंगेर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर नगर थाना जाजमऊ चौकी शिव गोदावरी भारत पेट्रोल पंप ओम पुरवा ताड़ी खाने के पास सार्वजनिक जगह शराब पीना अपराध है आखिर प्रशासन और शासन मौन क्यों हैं
आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
Azamgarh28 Oct

आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा

आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा रिपोर्ट:…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!