Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pratapgarh

प्रतापगढ़: महुली में राम विवाह की धूम,पांच दिवसीय श्री हनुमत कथा में उमड़ रही भीड़।दिव्य दरबार बना आकर्षण का केंद्र।।

28 Oct 2026, 09:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रतापगढ़: महुली में राम विवाह की धूम,पांच दिवसीय श्री हनुमत कथा में उमड़ रही भीड़।दिव्य दरबार बना आकर्षण का केंद्र।। - PRATAPGARH, उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: महुली में राम विवाह की धूम, रामभक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

– पांच दिवसीय श्री हनुमत कथा में उमड़ रही भीड़, बराती बने नगरवासी तो घराती की भूमिका में दिखे श्रद्धालु

प्रतापगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के महुली स्थित प्रभावती पैलेस में चल रही पांच दिवसीय श्री हनुमत कथा में रामभक्ति की छटा बिखर रही है। बुधवार की शाम आयोजित राम विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन में नगरवासी बराती बने तो कुछ श्रद्धालुओं ने सीता मैया की ओर से घराती की भूमिका निभाई। राम विवाह के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। कथा के बाद दिव्य दरबार का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।समस्त नगरवासियों के संयोजन में 25 अक्टूबर से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था। 29 अक्टूबर तक चलने वाली श्री हनुमत कथा प्रतिदिन शाम चार बजे से रात नौ बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा व्यास श्री वीरेश्वर धाम, कानपुर के पीठाधीश्वर परम पूज्य रुद्रेश्वर जी महाराज भगवान श्रीराम और हनुमान जी की महिमा का वर्णन कर रहे हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से प्रसंगों को सुन रहे हैं।

राम विवाह में बच्चों का उत्साह भी बना आकर्षण

राम विवाह के आयोजन में बड़ों के साथ बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। कथा व्यास रुद्रेश्वर जी महाराज ने छोटे बच्चों को टॉफी और खिलौने दिए। इससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। धार्मिक आयोजन में बच्चों की भागीदारी और भगवान श्रीराम के प्रति उनका उत्साह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।

दिव्य दरबार में समस्याएं लेकर पहुंच रहे श्रद्धालु

श्री हनुमत कथा के साथ आयोजित दिव्य दरबार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार, दरबार में श्रद्धालु अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं। उनका दावा है कि महाराज जी श्रद्धालुओं को नाम से बुलाकर पर्ची पर उनकी समस्याओं और उनसे जुड़े विवरण लिखते हैं। इसी के चलते दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।आयोजक शुभम उमर वैश्य ने बताया कि यह आयोजन नगरवासियों और श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग से कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों, महिलाओं और श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होने की अपील की है।आयोजन में अंकुर श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, तीर्थराज तिवारी, दिनेश जायसवाल, राजा जायसवाल, सभासद दीपक उमर वैश्य, बंटी जायसवाल, सभासद पवन गुप्ता, टिल्लू, आलोक जायसवाल,रिक्की,सिंपल जायसवाल ,शिवकुमार,राम जी,आशीष,दिनेश जायसवाल मनीष मोदनवाल,सुशीला, रंजना जायसवाल, पूनम, शिल्पी,मोनी, रामलली जायसवाल,प्रीति श्रीवास्तव,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विकास जायसवाल वंदे भारत।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर अनिरुद्ध अग्रहरि वरिष्ठ समाजसेवी सभासद अतुल सिंह को मिला ग्लोबल सौहार्द शिरोमणि अवार्ड संत सौरभ पाण्डेय के सम्मान में समर्पित किया गया पुरस्कार
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich28 Oct

सेवानिवृत्ति पीआरडी जवानों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई रुपईडीहा बहराइच । नवाबगंज क्षेत्र में प्रांतीय रक्षक दल…

पूरी खबर पढ़ें →
योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिजली बिल में मिलने जा रही बड़ी राहत
Mahrajganj28 Oct

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिजली बिल में मिलने जा रही बड़ी राहत

लखनऊ। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिजली बिल में बड़ी राहत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!