Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

सदर अस्पताल परिसर व मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

29 Oct 2026, 07:23 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सदर अस्पताल परिसर व मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 28 अक्टूबर 2026

उपायुक्त एवं एसएसपी ने लिया त्वरित संज्ञान, कई वाहन जब्त व चालान काटे गए

सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने पाया कि कई आगंतुकों और वाहन चालकों द्वारा अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर न खड़े कर अस्पताल के मुख्य प्रवेश व आवागमन मार्ग पर ही बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए हैं।

मार्ग बाधित होने के कारण अस्पताल में आने वाली एम्बुलेंस, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस अव्यवस्था को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही ट्रैफिक डीएसपी को त्वरित व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निर्देश के आलोक में ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में तत्काल सघन अभियान चलाया गया। अस्पताल मार्ग पर अवैध रूप से खड़े कुल 10 वाहनों को क्रेन की मदद से जब्त किया गया एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत वाहन स्वामियों पर नियमानुसार जुर्माना (चालान) लगाया गया।

अस्पताल आने वाले मार्ग पर नो-पार्किंग सुनिश्चित करने का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल एक संवेदनशील और आपातकालीन क्षेत्र है। यहां एम्बुलेंस एवं गंभीर मरीजों के आवागमन में किसी भी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पताल परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है, अतः सभी नागरिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस को नियमित रूप से अस्पताल क्षेत्र की निगरानी करने और भविष्य में भी अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ निरंतर दंडात्मक कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि वे नागरिक कर्तव्यों का पालन करें, आपातकालीन मार्गों को अवरुद्ध न करें और सदर अस्पताल की व्यवस्था को सुगम बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रबी सीजन में किसानों को सिंचाई का पानी दो, सूखे में किसानों को राहत के लिए सुधीर मुनगंटीवार का जिलाधिकारी को पत्र
Chandrapur29 Oct

रबी सीजन में किसानों को सिंचाई का पानी दो, सूखे में किसानों को राहत के लिए सुधीर मुनगंटीवार का जिलाधिकारी को पत्र

सुमिता शर्मा *चंद्रपुर / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज* - जिले में सूखे का संकट गहराता जा रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
24.29 करोड़ रुपये के 63 विकास कार्यों का लोकार्पण और 208.20 करोड़ रुपये के 54 कार्यों का भूमिपूजन
Surajpur29 Oct

24.29 करोड़ रुपये के 63 विकास कार्यों का लोकार्पण और 208.20 करोड़ रुपये के 54 कार्यों का भूमिपूजन

सरगुजा अंचल सहित प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं को साकार करना हमारा संकल्प रू…

पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का किया स्वागत
Moradabad28 Oct

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का किया स्वागत

कांठ तहसील क्षेत्र के छजलैट में भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी उर्फ अंगद ने…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की महापंचायत में गरजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
Moradabad28 Oct

किसानों की महापंचायत में गरजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

मुरादाबाद की नगर पंचायत अगवानपुर में कांवड़ पथ बाईपास रोड स्थित कर्बला मैदान में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)…

पूरी खबर पढ़ें →
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग का आरोप, तीन दिन बाद भी जांच बेनतीजा
Kushinagar28 Oct

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग का आरोप, तीन दिन बाद भी जांच बेनतीजा

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता पीड़ित छात्रा समेत अन्य कोई छात्रा सामने नहीं आई, कॉलेज प्रशासन…

error: Content is protected !!