Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को लेकर धनबाद में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

29 Oct 2026, 07:05 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को लेकर धनबाद में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 28 अक्टूबर 2026

जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, राँची के तत्वावधान में आज जिला सभागार, समाहरणालय, धनबाद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनसंख्या गणना के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त धनबाद के नेतृत्व में जिला स्तर एवं चार्ज स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।

प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों, समयबद्ध निरीक्षण तथा CMMS पोर्टल के माध्यम से आँकड़ों के संग्रहण एवं प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर के जनगणना प्रशिक्षक श्री मुरारी मोहन जी तथा जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, राँची से आए श्री विवेक कुमार, सांख्यिकी पर्यवेक्षक ग्रेड-2 ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता धनबाद श्री प्रदीप कुमार शुक्ला जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में धनबाद जिले के सभी चार्ज पदाधिकारी एवं सहायक चार्ज पदाधिकारी उपस्थित थे।जिला जनगणना कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी इसमें भाग लिया।राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक श्री मुरारी मोहन जी ने जनगणना के द्वितीय चरण में चार्ज पदाधिकारियों की भूमिका, उनके दायित्वों, कार्यों के समयबद्ध निष्पादन तथा क्षेत्रीय कार्यों के नियमित निरीक्षण से संबंधित विभिन्न मॉड्यूल्स पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जनगणना कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्धारित समय-सीमा का पालन करने तथा सभी स्तरों पर प्रभावी समन्वय बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया।

वहीं, श्री विवेक कुमार ने भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय (ORGI), नई दिल्ली के स्तर पर विकसित CMMS पोर्टल के उपयोग, जनगणना संबंधी आँकड़ों के संग्रहण, प्रविष्टि, निगरानी एवं प्रबंधन से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने प्रतिभागियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए जनगणना कार्य में डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी सह जिला सांख्यकी पदाधिकारी श्री उमेश  लोहरा जी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए जनगणना के कार्यों को उच्च प्राथमिकता देने की बात रखी।आज के इस प्रशिक्षण में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री राजीव कुमार जी, धनबाद जिले के मास्टर ट्रेनर श्री पुष्कर चंद्र झा जी तथा जिला जनगणना कोषांग के श्री नीरज कुमार प्रसाद जी, श्री राज कुमार जी, श्री देवेंद्र कुमार सिंह जी एवं श्री कुलदीप जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रक्रियागत, प्रशासनिक एवं तकनीकी रूप से तैयार करना है, ताकि जनसंख्या गणना का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप, समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अपने-अपने स्तर पर दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने, कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया में आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा से बड़ी खबर; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 1 नवंबर को प्रस्तावित पानीपत दौरा स्थगित, नई तारीख का ऐलान नहीं
Kurukshetra30 Oct

हरियाणा से बड़ी खबर; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 1 नवंबर को प्रस्तावित पानीपत दौरा स्थगित, नई तारीख का ऐलान नहीं

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 1 नवंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
Kushinagar : बेवफाई से बौखलाए प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर की जमकर धुनाई, पुलिस को सुपुर्द
Kushinagar30 Oct

Kushinagar : बेवफाई से बौखलाए प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर की जमकर धुनाई, पुलिस को सुपुर्द

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता Hata, Kushinagar : हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में…

पूरी खबर पढ़ें →
Kushinagar : गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शनगन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठायी
Kushinagar30 Oct

Kushinagar : गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शनगन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठायी

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता Padrauna, Kushinagar : प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ के फूलपुर में चांद ने दिया दगा, बिजली कटौती के बीच मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने खोला व्रत
Azamgarh30 Oct

आजमगढ़ के फूलपुर में चांद ने दिया दगा, बिजली कटौती के बीच मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने खोला व्रत

आजमगढ़ के फूलपुर में चांद ने दिया दगा, बिजली कटौती के बीच मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!