Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kushinagar

Kushinagar : गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शनगन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठायी

30 Oct 2026, 10:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Kushinagar : गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शनगन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठायी - KUSHINAGAR, उत्तर प्रदेश

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता Padrauna, Kushinagar : प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में बुधवार को किसानों के समर्थन में सपाइयों ने रविंद्रनगर धूस स्थित कलेक्ट्रेट पर जोरदात प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने सरकार पर भेदभाव व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सरकार को जनविरोधी बताया। उल्लेखनीय है कि किसानों की समस्याओं और गन्ने का उचित मूल्य निर्धारित करने की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय रविनगर धूस में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने की। जबकि संचालन जिला महासचिव ऐनुल हक ने किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों के गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को उनके गन्ने का उचित मूल्य नहीं दे रही है, जबकि चीनी के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि चीनी के बढ़े हुए दामों को देखते हुए किसानों के गन्ने का मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलों और थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है।

सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के सहयोग से वर्ष 2027 में इस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए संघर्ष करेगी।धरने के दौरान पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। प्रदर्शन में किसानों की समस्याओं के समाधान, गन्ने का लाभकारी मूल्य निर्धारित करने और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की गई।

इस अवसर पर विक्रम यादव, विजय प्रताप कुशवाहा, राजेंद्र यादव मुन्ना, डॉ. उदय नारायण गुप्ता, रणविजय उर्फ मोहन, विजेंद्र पाल उर्फ बबलू, पुरंदर प्रताप यादव, कैलाश चंद्र कनौजिया, जवाहरलाल गौतम, संपूर्ण मौर्य, महात्मा प्रसाद, हीरा प्रसाद, काजल यादव, रंजीत प्रसाद खटीक, संतोष तिवारी, राजेश्वर गोविंद राव, विजय यादव, राजेंद्र पाल यादव, निठारी राजभर, कैसर जमाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, अकबर अंसारी, विवेक ओझा, मोहम्मद आजम अंसारी, अमरचंद जायसवाल, फखरुद्दीन अहमद, बालकृष्ण मिश्रा, सुरेंद्र आर्य, टीपू यादव, रमेश यादव, शैलेश यादव, गुलबदन यादव, वासिंदर यादव, निजामुद्दीन अंसारी और सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अहेरी तालुका के लकड़ी शिल्पकार कौशव मित्र ने बनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हूबहू प्रतिमा
Gadchiroli31 Oct

अहेरी तालुका के लकड़ी शिल्पकार कौशव मित्र ने बनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हूबहू प्रतिमा

अहेरी तालुका के लकड़ी शिल्पकार कौशव मित्र ने बनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हूबहू प्रतिमा अहेरी, जिला गढ़चिरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्ट सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश एकता के रंग में रंगा आगर-मालवा, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब सरदार पटेल की जयंती पर निकली भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’, कदम से कदम मिलाकर दिया राष
*महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना
Jhabua31 Oct

*महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना

*महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना* वन्दे…

पूरी खबर पढ़ें →
नहाते समय कपड़े पसारने के दौरान करंट की चपेट में आए कोटेदार, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम.
Ghazipur31 Oct

नहाते समय कपड़े पसारने के दौरान करंट की चपेट में आए कोटेदार, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम.

खबर रेवतीपुर से गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 की सुबह बिजली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!