अमृत भारत योजना में मॉडल स्टेशन जमालपुर के साथ हो रहा है भेदभाव : पप्पू

सपाध्यक्ष ने मालदा के डीआरएम के कार्यप्रणाली की जांँच के माँग को लेकर पीएम को लिखा पत्र
अमृत भारत स्टेशन योजना मे मॉडल स्टेशन जमालपुर के साथ लगातार हो रहे भेदभाव को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सह जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री रेल मंत्री और रेलवे वोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिख कर मालदा के डीआरएम के कार्यप्रणाली की स्वतंत्र एजेन्सी से जाँच कराने की मांग की है।
श्री यादव ने अपने लिखे पत्र में कहा की पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के प्रतिदिन भारी राजस्व देने वाले मॉडल स्टेशन जमालपुर केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन योजना में करोड़ों रुपए का बजट स्वीकृत के बावजूद मंडल रेल प्रबंधक एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों के उदासीन रवैये व संदिग्ध कार्य प्रणाली के कारण यह योजना जमालपुर मे लूट योजनाओं में तब्दील होकर रह गया है, आलम ये है की इस रेल खंड पर अवस्थित छोटे छोटे हाल्ट और स्टेशन पर विकास के नाम पर खानापूर्ति तो नजर आती है वही प्रसिद्ध मॉडल स्टेशन जमालपुर मे विकास के नाम पर एक कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण जो 3 साल से हाथी दांत के समान खड़ा है, जिसका आज तक उपयोग नहीं हो पाया है,के साथ ही स्टेशन के बाहर आंधी में उड़ने वाले शेड के देख कर ही प्रतीत होता है की यहाँ अमृत भारत योजना कमिशन खोरी की भेंट चढ गया है और जनहित की कई बडे योजनाएं जैसे पूर्व और पश्चिम से स्टेशन को जोडते हुए ऊपरी पैदल पथ एवं,रेलवे छोटी पुल का निर्माण ,स्टेशन का विस्तारीकरण जैसे योजनाओं को ठंडा बस्ते में डाल दिया गया है, यही नहीं ऐसे कई योजनाओं है जिससे ऐसा प्रतीत होता है की पुरा मालदा डिवीजन भष्ट्राचार और कमिशन खोरी में आकण्ठ डूबा। श्री यादव ने आगे कहा की अगर सरकार और रेल मंत्रालय पूर्व रेलवे के मालदा मंडल रेल प्रबंधक के कार्य प्रणाली की स्वतंत्र निजी एजेंसी से जांच नहीं करवाती है तो यह स्पष्ट परिलक्षित हो जायेगा की रेलवे अब लुट और भ्रष्टाचार का बड़ा केन्द्र बन गया है, जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी आन्दोलन का अभियान चलाएगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







