जयपुर जिले में महिलाओं ने की चौथ माता की पूजा, अखण्ड सुहाग के लिए रखा व्रत, पति की दीर्घायु की कामना*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जयपुर जिले में महिलाओं ने की चौथ माता की पूजा, अखण्ड सुहाग के लिए रखा व्रत, पति की दीर्घायु की कामना*
जयपुर । जयपुर जिला क्षेत्र मे करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुबह से ही व्रत रखा और सोलह श्रृंगार कर चौथ माता की पूजा-अर्चना की।
सुबह से शुरुआत करने वाली महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। घर-घर में महिलाओं ने चौथ माता की कथा सुनी और पूजा में करवा, मिट्टी के दीये, रोली, अक्षत, फल और मिठाई अर्पित की।
शाम ढले महिलाएं एक जगह इकट्ठा होकर करवा चौथ की कथा सुनती नजर आईं। कथा में सत्यवान-सावित्री और करवा की पौराणिक कथा का वर्णन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपने पति के लिए हर बाधा से लड़ने का संकल्प लिया।
चांद निकलने पर महिलाओं ने छलनी से चांद को देखा, फिर अपने पति को देखकर व्रत खोला और पति ने उन्हें पानी पिलाकर व्रत पूर्ण करवाया। इस दौरान पूरे गांव में चौथ माता की जय के जयकारे गूंजते रहे।
बाजार में भी महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। मेहंदी लगाने, श्रृंगार का सामान खरीदने और करवा-पूजा की थाली सजाने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के सतत् प्रयासों से…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत के नवीन भवन में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थितनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana चर्चित डॉ. विनिता अरोड़ा हत्याकांड में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर आबूरोड़ एवं शिव संस्कार केन्द्र, आबूरोड़ के संयुक्त तत्वावधान…
पूरी खबर पढ़ें →
कैथल के कलायत में नेशनल हाईवे-152 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव सिमला के पास खड़े धान…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। परंपरागत खेती के बीच आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान किस तरह अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, इसकी मिसाल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।