आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा शिव संस्कार केंद्र आबू रोड द्वारा संयुक्त रूप से tfi कॉलोनी में विशेष प्रोग्राम आयोजित किया गया| ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड,

प्रेस विज्ञप्ति
आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर आबूरोड़ एवं शिव संस्कार केन्द्र, आबूरोड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को TFI कॉलोनी, आबूरोड़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर पधारे अतिथियों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा व शॉल पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भावना अग्रवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कारों, शिक्षा एवं सामाजिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शिवानी गोयल उपस्थित रहीं। वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती साधना ढाका एवं श्रीमती संगीता अग्रवाल मंचासीन रहीं।
इस अवसर पर श्रीमती संगीता अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में मातृशक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक महिला केवल परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाली नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के संस्कारों की आधारशिला होती है।एक माँ ही बच्चों को जीवन के पहले संस्कार देती है और उसके व्यवहार, विचार एवं भावनाओं का बच्चों के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के साथ-साथ स्वयं के लिए भी समय निकालें, अपने स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और मानसिक प्रसन्नता का ध्यान रखें। परिवार में प्रेम, धैर्य, सकारात्मक सोच और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हमें दूसरों की कमियाँ देखने के बजाय उनके प्रति अच्छा भाव रखना चाहिए, क्योंकि हमारे विचार और व्यवहार ही घर के वातावरण को सुखद बनाते हैं।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यदि माँ प्रसन्न, आत्मविश्वासी और संस्कारवान होगी, तो उसका परिवार भी खुशहाल और संस्कारवान बनेगा। मातृशक्ति का जागरण ही एक अच्छे समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है।
अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कारों, शिक्षा तथा नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
इस अवसर पर कीर्ति कच्छावा, वर्षा खोत, पल्लवी जी, सरिता अग्रवाल, पार्षद हेमलता कालेरा, आयुषी कुमारी, विनय गोयल, मिहिर अग्रवाल एवं भूपेन्द्र सम्बरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में शिव संस्कार केन्द्र की संचालिका श्रीमती पूर्णिमा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
*भवदीय,*🙏
संगीता अग्रवाल
कार्यक्रम संयोजक
शिव संस्कार केन्द्र, आबूरोड़
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






