Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

कबड्डी में अनोपपुरा की छात्राओं ने मारी बाजी, जिला स्तर पर बनीं विजेता

30 Oct 2026, 05:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कबड्डी में अनोपपुरा की छात्राओं ने मारी बाजी, जिला स्तर पर बनीं विजेता - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर : दुर्गालाल बोहरा
बेगूं। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मांदलदा ग्रामपंचायत माताजी की पांडोली में आयोजित 25वीं जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालय 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनोपपुरा की छात्राओं ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर जीत हासिल की।

अध्यापक मुकेश कुमार धाकड़ ने बताया कि अनोपपुरा की छात्राओं ने पहले क्लस्टर और ब्लॉक स्तर पर जीत दर्ज कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। यहां 11 ब्लॉक की टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया। अनोपपुरा की टीम ने सेमीफाइनल में मांदलदा (चित्तौड़गढ़) तथा फाइनल में नारायणपुरा (राशमी) को हराकर खिताब अपने नाम किया।

जीत के बाद विद्यालय पहुंचने पर ग्रामवासियों ने टीम प्रभारी दिनेश चन्द्र धाकड़, रामघणी नागर और सभी खिलाड़ी छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। छात्राओं की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम पंचायत रामपुरा वार्ड न॔ 1 से हुकमाराम बरवङ चुने गये निर्विरोध वार्ड पंस
Pali30 Oct

ग्राम पंचायत रामपुरा वार्ड न॔ 1 से हुकमाराम बरवङ चुने गये निर्विरोध वार्ड पंस

रोहट: पंचायती राज विभाग जिला पाली ग्राम पंचायत रामपुरा के लालकी से सरपंच उम्मीदवार सारदी देवी भरा नामांकन…

पूरी खबर पढ़ें →
बहलोड में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़े ग्रामीण, 189 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ :अशोक आजाद स्पेशलिस्ट एमबीबीएस चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दिया परामर्श, 103 ल
उदयपुर के लालघाट में पत्रकार पिता-पुत्र से मारपीट, 3 आरोपी हिरासत में; दुकानों के अवैध शेड-रैंप हटाए ,प्रेस और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता
खैरथल तिजारा में पंचायत समिति मुण्डावर के विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)29 Oct

खैरथल तिजारा में पंचायत समिति मुण्डावर के विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाड़ी द्वारा आज कार्यवाही करते हुए संजय कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!