Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur (Gramin)

खैरथल तिजारा में पंचायत समिति मुण्डावर के विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

29 Oct 2026, 05:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खैरथल तिजारा में पंचायत समिति मुण्डावर के विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - जोधपुर (ग्रामीण), राजस्थान

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाड़ी द्वारा आज कार्यवाही करते हुए संजय कुमार यादव, विकास अधिकारी एवं रितिक कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय पंचायत समिति मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा को 65,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भिवाड़ी को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म मैसर्स अमनदीप को पंचायत समिति मुण्डावर से ग्राम पंचायत मातौर एवं ग्राम पंचायत नगंली ओजा में सफाई के ठेके पूर्व में जारी किए गए थे।

उक्त ठेकों तथा फर्म द्वारा किए गए पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने की एवज में विकास अधिकारी श्री संजय कुमार यादव द्वारा 65,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है। उक्त शिकायत पर दिनांक 23.10.2026 को एसीबी द्वारा रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया।

सत्यापन के दौरान आरोपी श्री संजय कुमार यादव, विकास अधिकारी द्वारा पूर्व में जारी किए गए ठेकों एवं माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने की एवज में परिवादी से 65,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिए सहमत होना पाया गया। पीयूष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक पुलिस-प्रथम, एसीबी जयपुर के सुपरविजन में एसीबी चौकी भिवाड़ी के प्रभारी एवं ट्रैप कार्यवाही अधिकारी सुरजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्यवाही की गई।

इस दौरान आरोपी संजय कुमार यादव, विकास अधिकारी एवं रितिक कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय पंचायत समिति मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा को 65,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस.

परिमला के सुपरविजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur29 Oct

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस त्योहार स्पेशल ट्रेन

दीपावली त्योहार के शुभ अवसर पर रेल यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे प्रशासन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल- हजरत निजामुद्दीन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राशि का
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसे में गंभीर घायल गोवंश को मिला नया जीवन, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन नगर पालिका और पशु चिकित्सा विभाग की तत्परता आई काम, घा
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है
Agar-Malwa29 Oct

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है

// समाचार 03// जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा Mo-9993357757 मतदाता…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Agar-Malwa29 Oct

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

// समाचार 02 // जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी आगर मालवा के लिए *मध्यप्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!