Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राशि का

29 Oct 2026, 07:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राशि का - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 29 अक्टूबर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का वितरण 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर आगर-मालवा जिले में भी ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा। जिले के ब्लॉक और ग्राम पंचायत (पैक्स) स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को योजना की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सहकारी समिति सदस्यों और किसानों की सहभागिता रहेगी।

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर और बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रसारण के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

सालाना 6 हजार रुपये की सहायता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है।

ई-केवाईसी और बैंक खाते की लिंकिंग पर भी जानकारी

उत्सव दिवस के दौरान किसानों को योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, आधार और बैंक खाते की लिंकिंग तथा किस्त के भुगतान की स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी। इससे किसानों को अपनी पात्रता और भुगतान संबंधी समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी।

जिले में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को योजना से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए मार्गदर्शन देने पर जोर रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है
Agar-Malwa29 Oct

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है

// समाचार 03// जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा Mo-9993357757 मतदाता…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Agar-Malwa29 Oct

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

// समाचार 02 // जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी आगर मालवा के लिए *मध्यप्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अभियान तेज, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ विशेष शिविरों में नवीन मतदाताओं को बांटे जा रहे फॉर्म-6, पात्र न
error: Content is protected !!