Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस त्योहार स्पेशल ट्रेन

29 Oct 2026, 07:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

दीपावली त्योहार के शुभ अवसर पर रेल यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे प्रशासन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस त्योहार स्पेशल ट्रेन चलायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 06073/06074 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल दोनो दिशाओं में तीन फेरा लगायेगी।

यह स्पेशल ट्रेन नागपुर रेल मंडल से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए सुविधाजनक रहेगी, यह स्पेशल ट्रेन मध्य रेलवे के नागपुर और बल्लारशाह रेलवे-स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी। स्पेशल ट्रेन 06073तिरूवनंतपुरम सेंट्रल- हजरत निजामुद्दीन सोमवार 02 नवंबर 2026, 09 नवंबर, तथा 16 नवंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से छूटेगी, और बल्लारशाह स्टेशन पर मंगलवार रात को 09:25 बजे पहुंचेगी और रात को 09:30 बजे रवाना होगी, नागपुर स्टेशन पर बुधवार सुबह 01 बजे पहुंचेगी और सुबह 01:05 रवाना होगी।

स्पेशल ट्रेन 06074 हजरत निजामुद्दीन-,तिरुवनंतपुरम सेंट्रल गुरूवार को 05,12, 19 नवंबर 2026 को छूटेगी ।.यह स्पेशल ट्रेन नागपुर स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 03:45बजे आयेगी और सुबह 03:50बजे रवाना होगी, बल्लारशाह स्टेशन पर सुबह 07:05 बजे आयेगी और सुबह 07:10 बजे रवाना होगी। स्पेशल ट्रेन का ठहराव इस प्रकार रहेगा= तिरूवल्ला, चंगनास्सेरी, एर्नाकुलम टाउन, अलुवा, त्रिशुर, शोरानूर, पलक्कड़, पोदनूर, तिरूप्पुर, इरोम, सलेम, जोलारपेटई, काटपाडी, रेनिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, ओंगल, चिराला, विजयवाड़ा, खम्मम, वारंगल, मंचेरीयल, सिरपुर,कागज नगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी,रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट,मथुरा, पलवल, हजरत निजामुद्दीन आदि रेलवे-स्टेशन् पर रुकते हुए चलेगी।

इस त्योहारी स्पेशल ट्रेन में 18 एलएचबी कोच, जिनमें कि 10 एसी3, 6एसी इकोनॉमी,कोच, 02 गार्ड कम लगेज कोच रहेंगे।दीपावली त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त यात्रा साधन के रूप में उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है
Agar-Malwa29 Oct

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है

// समाचार 03// जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा Mo-9993357757 मतदाता…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Agar-Malwa29 Oct

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

// समाचार 02 // जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी आगर मालवा के लिए *मध्यप्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अभियान तेज, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ विशेष शिविरों में नवीन मतदाताओं को बांटे जा रहे फॉर्म-6, पात्र न
error: Content is protected !!