मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


// समाचार 03//
जिला संवाददाता – PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा
Mo-9993357757
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों एवं घर-घर सर्वे के माध्यम से पात्र नागरिकों को किया जा रहा जागरूक
आगर-मालवा, 29 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान के लिए विशेष शिविरों एवं घर-घर सर्वे के माध्यम से अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पात्र नागरिकों से संपर्क कर उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक कर रहे हैं तथा नवीन मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 165 सुसनेर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 144 पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटे पात्र नवीन मतदाताओं को फॉर्म-6 वितरित किए गए। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166 आगर के मतदान केंद्र क्रमांक 48, ग्राम गुड़भेली तथा तहसील सुसनेर के मतदान केंद्र लोहारिया में भी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने एवं आवश्यक आवेदन प्रक्रिया के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।
अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*भरतपुर समेत 6 जिलों में पटाखों पर रोक! NCR की गाइडलाइन जारी* भरतपुर, डीग, अलवर वालों ध्यान दो…
पूरी खबर पढ़ें →
तिवारी कंप्यूटर के संचालक के द्वारा दी गई दीप उत्सव पर्व की शुभकामनाएं तिवारी कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के…
पूरी खबर पढ़ें →
#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…
पूरी खबर पढ़ें →
समाचार क्रमांक 3 स्थान -आगर मालवा जिला संवाददाता - पी एल तिवारी *एक दीपक वहां भी जलाएं, जहां…
पूरी खबर पढ़ें →
#हाई_वोल्टेज_ड्रामा : भरतपुर शहर के व्यस्ततम बिजली घर चौराहे पर धनतेरस के दिन उस समय हड़कंप मच गया…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।