बादलों की ओट में छिपा रहा चाँद, करवाचौथ पर महिलाओं को करना पड़ा लंबा इंतजार; रात 10:15 बजे महज 4 मिनट के लिए हुए चाँद के दीदार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ग्वालियर। करवाचौथ का पावन पर्व इस बार ग्वालियर की महिलाओं के लिए इंतजार की लंबी परीक्षा लेकर आया। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं शाम से ही चंद्रमा के दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं, लेकिन आसमान में छाए बादलों ने चाँद को अपनी ओट में छिपाए रखा।
शाम से लेकर रात तक महिलाएं बार-बार आसमान की ओर निहारती रहीं। हर बार उम्मीद जागती कि अब चाँद दिखाई देगा, लेकिन बादलों की आवाजाही ने इंतजार को लगातार बढ़ाया।
आखिरकार रात करीब 10:15 बजे चाँद ने बादलों के बीच से झलक दिखाई, लेकिन यह खुशी भी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। चाँद महज लगभग 4 मिनट तक ही दिखाई दिया और फिर बादलों की ओट में छिप गया।
चंद मिनटों के इस दीदार के लिए महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। छतों और बालकनियों में चंद्रमा की राह देख रही महिलाओं ने जैसे ही चाँद के दर्शन किए, पूजा-अर्चना और अर्घ्य देने की रस्म पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी।
इस बार करवाचौथ पर मौसम ने महिलाओं को खूब इंतजार करवाया। चाँद की यह चार मिनट की झलक लंबे इंतजार के बाद किसी सौगात से कम नहीं थी।
कहते हैं चाँद का दीदार प्रेम का प्रतीक है, लेकिन इस करवाचौथ ग्वालियर में चाँद ने दीदार तो दिया, मगर सिर्फ चार मिनट का!
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*प्रेस विज्ञप्ति* जिला संवाददाता- PL तिवारी वंदे भारत लाइव न्यूज़ आगर मालवा *कनाडा के बाद अब फ्रांस की…
पूरी खबर पढ़ें →

आगर मालवा।** भारतीय संस्कृति, इतिहास, आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को करीब से जानने की जिज्ञासा लेकर विवेकानंद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।