Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत पहली बार निरोधात्मक कार्यवाही

30 Oct 2026, 05:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत पहली बार निरोधात्मक कार्यवाही - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* अवैध मादक पदार्थों के व्यापार एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा समाज को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सागर संभाग में प्रशासन द्वारा कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में स्वापक और मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988 (पीआईटी एनडीपीएस एक्ट) की धारा 3(1) के अंतर्गत सागर संभाग में प्रथम बार निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थों के अवैध व्यापार/तस्करी में संलिप्तता से संबंधित गतिविधियों के आधार पर कमिश्नर सागर संभाग दिलीप कुमार द्वारा अवैध व्यापार/तस्करी में संलिप्त दो व्यक्तियों के विरुद्ध निरोध आदेश पारित किए गए हैं।

जारी निरोध आदेश के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त राजेश साहू, पिता कालू साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम देवढोंगरा, थाना पटेरा, जिला दमोह के विरुद्ध 01 वर्ष की अवधि एवं कमलेश उपाध्याय, पिता कृपा शंकर उपाध्याय, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम कुंजी, थाना हिंडोरिया, जिला दमोह के विरुद्ध 06 माह की अवधि का निरोध आदेश पारित किया जाकर दोनों व्यक्तियों को केन्द्रीय जेल भोपाल में निरुध्द किया गया है। यह कार्रवाई इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि सामान्य दंडात्मक कानून के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए जाने के साथ-साथ, जहां उपलब्ध अभिलेखों एवं परिस्थितियों से यह संतोष हो कि संबंधित व्यक्ति की गतिविधियां मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को बढ़ावा देने वाली हैं और ऐसी गतिविधियों को प्रभावी रूप से रोकने के लिए निरोधात्मक कार्यवाही आवश्यक है, वहां पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही की जा सकती है।

कमिश्नर दिलीप कुमार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं व्यापार से जुड़े तत्वों के विरुद्ध प्रशासन की नीति पूर्णतः कठोर है। युवाओं और समाज के भविष्य को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध केवल सामान्य आपराधिक प्रकरण तक कार्यवाही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जहां वैधानिक शर्तें पूरी होती हों, वहां पीआईटी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य लागू कानूनों के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।“मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के लिए सागर संभाग में कोई स्थान नहीं है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

समाज की सुरक्षा और युवा पीढ़ी को नशे से बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। संभाग प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश ड्रिप-मल्चिंग से पपीते की खेती बनी मुनाफे का मॉडल, 700 पौधों से 8.5 लाख तक शुद्ध लाभ की उम्मीद कलेक्टर डॉ. मीना ने बोरखेड़ी पहुंचकर
एएसपी संजय वर्मा ने फेफना में खुद संभाली चेकिंग की कमान, परखी सुरक्षा व्यवस्था
Ballia30 Oct

एएसपी संजय वर्मा ने फेफना में खुद संभाली चेकिंग की कमान, परखी सुरक्षा व्यवस्था

बलिया। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने फेफना,…

पूरी खबर पढ़ें →
एएसपी संजय वर्मा ने फेफना में खुद संभाली चेकिंग की कमान, परखी सुरक्षा व्यवस्था
Ballia30 Oct

एएसपी संजय वर्मा ने फेफना में खुद संभाली चेकिंग की कमान, परखी सुरक्षा व्यवस्था

बलिया। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने फेफना,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhar30 Oct

50 साल पुराने हनुमान मंदिर को यथावत रखने की मांग, बचाव समिति ने एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

रामनगर के ग्रामवासियों का दो टूक संदेश—मंदिर किसी भी हालत में नहीं हटने देंगे सागौर/रामनगर। रामनगर स्थित प्राचीन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!