Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश ड्रिप-मल्चिंग से पपीते की खेती बनी मुनाफे का मॉडल, 700 पौधों से 8.5 लाख तक शुद्ध लाभ की उम्मीद कलेक्टर डॉ. मीना ने बोरखेड़ी पहुंचकर

30 Oct 2026, 05:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश ड्रिप-मल्चिंग से पपीते की खेती बनी मुनाफे का मॉडल, 700 पौधों से 8.5 लाख तक शुद्ध लाभ की उम्मीद कलेक्टर डॉ. मीना ने बोरखेड़ी पहुंचकर - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। परंपरागत खेती के बीच आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान किस तरह अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, इसकी मिसाल विकासखंड नलखेड़ा के ग्राम बोरखेड़ी में देखने को मिली। यहां प्रगतिशील किसान शांतिलाल यादव ने ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक के सहारे पपीते की उन्नत खेती का मॉडल तैयार किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने उनके खेत पहुंचकर आधुनिक खेती का अवलोकन किया और उत्पादन, लागत तथा बाजार में मिलने वाले भाव की जानकारी ली।

*700 पौधे, 10 से 11 लाख की सकल आय का अनुमान*

कृषक शांतिलाल यादव ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने अपने खेत में वीएनआर किस्म के पपीते के कुल 700 पौधे लगाए हैं। फसल में पानी की बचत और बेहतर उत्पादन के लिए ड्रिप सिंचाई के साथ मल्चिंग तकनीक अपनाई गई है। किसान के मुताबिक प्रत्येक पौधे से 50 से 70 किलोग्राम उत्पादन मिलने का अनुमान है। बाजार में पपीते का भाव 20 से 30 रुपये प्रति किलो रहने पर करीब 10 से 11 लाख रुपये की सकल आय संभावित है।

इस खेती पर लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये खर्च हुए हैं। ऐसे में किसान को करीब 7.5 से 8.5 लाख रुपये तक शुद्ध लाभ मिलने की उम्मीद है। आधुनिक तकनीक और बेहतर फसल प्रबंधन से खेती को लाभकारी बनाने का यह प्रयास क्षेत्र के दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणादायक बन सकता है।

*मिश्रित खेती से बढ़ेगी आमदनी, घटेगा जोखिम*

कलेक्टर डॉ. मीना ने जल संरक्षण की आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक लाभ अर्जित करने के कृषक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पपीते के साथ अमरूद और पुष्पों की मिश्रित खेती करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे किसानों के पास आय के एक से अधिक स्रोत उपलब्ध होंगे और किसी एक फसल पर निर्भरता का जोखिम भी कम होगा।

अवलोकन के दौरान जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, एसडीएम सुसनेर-नलखेड़ा श्रीमती देव कुंवर सोलंकी, उपसंचालक उद्यानिकी अर्जुन सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Lalitpur31 Oct

सीटीआई संजय सोनकर ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्परता से बचाई घायल यात्री की जान।

सीटीआई संजय सोनकर ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्परता से बचाई घायल यात्री की जान। ललितपुर। रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Bahraich31 Oct

59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रुपईडीहा बहराइच…

पूरी खबर पढ़ें →
ईबिखरे एकता के रंग: ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़े युवा, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी
Sagar31 Oct

ईबिखरे एकता के रंग: ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़े युवा, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती…

पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से हासिल किए दो सरकारी टेंडर! EOW ने ठेकेदार और फर्म पर दर्ज की FIR
Sagar31 Oct

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से हासिल किए दो सरकारी टेंडर! EOW ने ठेकेदार और फर्म पर दर्ज की FIR

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सरकारी टेंडर हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!