Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

31 Oct 2026, 08:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रुपईडीहा बहराइच l लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कैलाश चंद रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के दिशा-निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों के अंतर्गत सर्वप्रथम बल कर्मियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की गई। इसके अतिरिक्त बाइक रैली, साइकिल रैली एवं वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बल कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान एवं उनके आदर्शों को स्मरण करना था।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खेतों में पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों को रोकने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया
Mahrajganj31 Oct

खेतों में पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों को रोकने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया

पराली जलाने के खिलाफ प्रशासन की पहल, किसानों को किया गया जागरूक निचलौल /महराजगंज। खेतों में पराली जलाने…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद वाराणसी में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बनारस-प्रयागराज-रामबाग ट्रेन तथा बनारस-राजातालाब ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मलित
Mahrajganj31 Oct

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद वाराणसी में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बनारस-प्रयागराज-रामबाग ट्रेन तथा बनारस-राजातालाब ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मलित

वाराणसी/ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद वाराणसी में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बनारस-प्रयागराज-रामबाग…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Lalitpur31 Oct

सीटीआई संजय सोनकर ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्परता से बचाई घायल यात्री की जान।

सीटीआई संजय सोनकर ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्परता से बचाई घायल यात्री की जान। ललितपुर। रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
ईबिखरे एकता के रंग: ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़े युवा, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी
Sagar31 Oct

ईबिखरे एकता के रंग: ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़े युवा, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!