Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

इश्क पर लगी परिवार की मुहर, मंदिर में एक-दूजे के हुए मिथलेश-नेहा!

31 Oct 2026, 09:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव स्थित प्रसिद्ध मां महागौरी मंदिर में शुक्रवार को प्रेम संबंध का सुखद अंत विवाह के रूप में देखने को मिला। ताली गांव निवासी मिथलेश गुप्ता और खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा गांव निवासी नेहा ने दोनों परिवारों की सहमति से एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस विवाह समारोह में सैकड़ों ग्रामीण और दोनों पक्षों के परिजन गवाह बने।IMG 20261031 WA0048

जानकारी के अनुसार, ताली गांव निवासी कुलदीप साह के पुत्र मिथलेश गुप्ता और बजरमरवा गांव निवासी आनंददेव साह की पुत्री नेहा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और विवाह कर साथ जीवन बिताना चाहते थे। जब दोनों ने अपनी इच्छा परिजनों के सामने रखी तो परिवार के सदस्यों ने उनकी भावनाओं को समझते हुए इस रिश्ते को सहमति प्रदान कर दी।

इसके बाद मां महागौरी मंदिर में विवाह की तैयारियां की गईं। शुक्रवार को मंदिर परिसर में विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं। विवाह के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा। ग्रामीणों और परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गया में जिलास्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला -संस्कृति की छटा l
Gaya31 Oct

गया में जिलास्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला -संस्कृति की छटा l

गया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला-संस्कृति की छटा गया। कला…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya31 Oct

अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान,

ब्रेकिंग अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान, अलमारी की लाकर और हैंडल ठीक करने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!