पेटलावद थाना पुलिस ने अवैध गांजा बेचते हुए करवड़ निवासी एक आरोपी गिरफ्तार

थाना पेटलावद पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई
– अवैध गांजा बेचते हुए करवड़ निवासी एक आरोपी गिरफ्तार।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो सुरेश परिहार।
– आरोपी के कब्जे से 01 किलो 280 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25,600/- है, जप्त।
– मध्यप्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध झाबुआ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
भारत सरकार के 'नशा मुक्त भारत' अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में प्रदेशभर में मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों तथा संगठित नेटवर्क के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 29.10.2026 को थाना पेटलावद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम करवड़ में अंबे माता मंदिर, सारंगी रोड (रुंडेवाला) के पास राकेश पिता रमापति पाठक, निवासी करवड़, बाल्टी में गांजा रखकर अवैध रूप से विक्रय कर रहा है।
सूचना की गंभीरता एवं विश्वसनीयता को देखते हुए एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति सबनानी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक श्री निर्भय सिंह भूरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने मौके से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम राकेश पिता रमापति पाठक, उम्र 50 वर्ष, निवासी करवड़ बताया।
आरोपी के कब्जे में रखी प्लास्टिक की बाल्टी की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक की थैलियों में रखा गांजा एवं बिक्री के लिए तैयार की गई कागज की पुड़ियां बरामद हुईं। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 01 किलो 280 ग्राम एवं अनुमानित कीमत ₹25,600/- पाई गई।
आरोपी का कृत्य धारा 8/20 NDPS Act के तहत दंडनीय पाए जाने से थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 504/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्रसिंह दोहरे, प्रधान आरक्षक 110 अमित वसुनिया, प्रधान आरक्षक 497 पवन चौहान, आरक्षक 303 विकास यादव, आरक्षक 227 महेन्द्र चंदेल, आरक्षक 242 राहुल जाट, आरक्षक 677 हर्ष केमा, आरक्षक 690 प्रवीण शर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
झाबुआ पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खेती एवं तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध झाबुआ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





