Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

इंडोरामा में अतिक्रमण पर नगर पालिका का शिकंजा

30 Oct 2026, 12:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

जाम से जूझते इंडोरामा में चला नगर पालिका का डंडा, सर्विस रोड से हटाया अतिक्रमण
दुकानदारों को सख्त चेतावनी, दोबारा कब्जा किया तो कटेगा चालान, सामग्री भी होगी जब्त

इंडोरामा
पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के इंडोरामा क्षेत्र में महू-नीमच रोड पर लगातार लग रहे जाम को लेकर नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आरती गरवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष सेवंतीबाई सुरेश पटेल के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर ही दुकानें लगाने की हिदायत दी।
सर्विस रोड पर दुकानों के कारण यातायात प्रभावित होने और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ने की स्थिति को देखते हुए की गई इस कार्रवाई में जोन प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, जोन के कर्मचारी, सफाई दरोगा और पुलिस बल शामिल रहे। टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सड़क और सर्विस रोड पर दुकानें लगाकर यातायात बाधित न करें।
दोबारा अतिक्रमण किया तो जब्त होगी सामग्री
नगर पालिका सीएमओ आरती गरवाल ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि निर्धारित स्थान से बाहर दुकान लगाने या दोबारा अतिक्रमण करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण में उपयोग की जा रही सामग्री भी जब्त की जा सकती है।
नगर पालिका की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना यह होगा कि कार्रवाई के बाद महू-नीमच रोड पर जाम की समस्या कितनी कम होती है और सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर पालिका कितनी निरंतरता से निगरानी करती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar30 Oct

नोएडा के भट्ठा कालोनी में बारिश के कारण कीचड़ एवं जलभराव से हाल बेहाल

नोएडा में कल से लगातार बारिश हो रही है जिससे भट्ठा कालोनी सलारपुर आदि जगहों पर रोड नहीं…

पूरी खबर पढ़ें →
छात्रा की शिकायत पर पीजीटी केमिस्ट्री शिक्षक के खिलाफ सख्त एक्शन, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
Kurukshetra30 Oct

छात्रा की शिकायत पर पीजीटी केमिस्ट्री शिक्षक के खिलाफ सख्त एक्शन, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पीजीटी केमिस्ट्री शिक्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
अंबाला में सुबह-सुबह शर्ट फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची 8 दमकल गाड़ियां
Kurukshetra30 Oct

अंबाला में सुबह-सुबह शर्ट फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची 8 दमकल गाड़ियां

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana अंबाला शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में सुबह एक शर्ट फैक्ट्री में…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा से बड़ी खबर; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 1 नवंबर को प्रस्तावित पानीपत दौरा स्थगित, नई तारीख का ऐलान नहीं
Kurukshetra30 Oct

हरियाणा से बड़ी खबर; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 1 नवंबर को प्रस्तावित पानीपत दौरा स्थगित, नई तारीख का ऐलान नहीं

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 1 नवंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
Kushinagar : बेवफाई से बौखलाए प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर की जमकर धुनाई, पुलिस को सुपुर्द
Kushinagar30 Oct

Kushinagar : बेवफाई से बौखलाए प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर की जमकर धुनाई, पुलिस को सुपुर्द

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता Hata, Kushinagar : हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में…

पूरी खबर पढ़ें →
Kushinagar : गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शनगन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठायी
Kushinagar30 Oct

Kushinagar : गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शनगन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठायी

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता Padrauna, Kushinagar : प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!