Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Farrukhabad

फर्रुखाबाद में दीपावली पर अलर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, फ्लिपकार्ट स्टोर पर औचक छापेमारी, प्रोटीन शेक व सोनपापड़ी के भरे सैंपल और थमाया नोटिस।दीपावली के त्योहार को देखते हुए

29 Oct 2026, 06:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फर्रुखाबाद में दीपावली पर अलर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, फ्लिपकार्ट स्टोर पर औचक छापेमारी, प्रोटीन शेक व सोनपापड़ी के भरे सैंपल और थमाया नोटिस।दीपावली के त्योहार को देखते हुए - FARRUKHABAD, उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में दीपावली पर अलर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, फ्लिपकार्ट स्टोर पर औचक छापेमारी, प्रोटीन शेक व सोनपापड़ी के भरे सैंपल और थमाया नोटिस।दीपावली के त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। परंपरागत मिष्ठान भंडारों के साथ-साथ अब विभाग ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में विभाग की टीम ने ऑनलाइन सामान सप्लाई करने वाले प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'फ्लिपकार्ट' के स्टोर पर अचानक छापेमारी की।​त्योहारों के सीजन में लोग घर बैठे ऑनलाइन खाद्य सामग्री ऑर्डर करते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने फ्लिपकार्ट स्टोर से प्रोटीन शेक और सोनपापड़ी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।

इसके साथ ही नियमों में खामी पाए जाने पर स्टोर संचालक को नोटिस भी थमाया गया है।​खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व पर बड़ी संख्या में ग्राहक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन खाद्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है।

ई-कॉमर्स स्टोर्स की निगरानी के तहत ही फ्लिपकार्ट स्टोर की जांच कर सैंपल भरे गए हैं और नोटिस जारी किया गया है।​इस औचक कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य अधिकारी अनिल कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से मिलावट करने वालों और बिना मानकों के ऑनलाइन खाद्य सामग्री बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

माय भारत द्वारा 19 नवम्बर को डीडवाना में होगा राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन

माय भारत द्वारा 19 नवम्बर को डीडवाना में होगा राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन डीडवाना-कुचामन, मेरा युवा भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!