Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखी व्यावहारिक शिक्षा,साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

30 Oct 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखी व्यावहारिक शिक्षा,साइबर सुरक्षा की दी जानकारी - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा एवं खेल तथा हेल्थ केयर विषयों के तहत औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर बस के माध्यम से भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बीनाजी में स्थित शांति धारा दुग्ध उत्पादक इकाई एवं हथकरघा उद्योग का अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों ने दुग्ध उत्पादन एवं हथकरघा उद्योग की कार्यप्रणाली को समझा तथा विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने बिना जी मंदिर के दर्शन किए। औद्योगिक भ्रमण के अगले चरण में विद्यार्थियों को देवरी पुलिस थाना ले जाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका से भी अवगत कराया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के कुल 62 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, व्यावसायिक गतिविधियों से परिचित कराना तथा उनमें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भरत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस दौरान अरुण कुमार दुबे, इंद्रपाल सिंह लोधी, श्रीमती श्रद्धा जैन, सुश्री अंजलि दांगी एवं व्यावसायिक शिक्षक डॉ. अरविंद यादव उपस्थित रहे।

शिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खड़े हनुमान प्रतिमा की आधी रात को जांच, मशीन खराब होने का दावा
Sagar30 Oct

खड़े हनुमान प्रतिमा की आधी रात को जांच, मशीन खराब होने का दावा

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* धार्मिक नगरी उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा…

पूरी खबर पढ़ें →
मालथौन ब्लाक की 5 प्राथमिक शालाओं के नवीन भवन निर्माण हेतु 67.74 लाख की स्वीकृति
Sagar30 Oct

मालथौन ब्लाक की 5 प्राथमिक शालाओं के नवीन भवन निर्माण हेतु 67.74 लाख की स्वीकृति

सागर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथौन विकासखण्ड में पूर्व गृहमंत्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
जन्मदिन पर मिला दोहरा उपहार, दिलीप पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष
Maihar30 Oct

जन्मदिन पर मिला दोहरा उपहार, दिलीप पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

*जन्मदिवस की खुशियों के बीच नई जिम्मेदारी मिलने से मैहर में उत्साह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर पालिका…

पूरी खबर पढ़ें →
वो फिर लौट आया… बाणसागर डैम तैरकर मैहर पहुंचा जंगली हाथी, पिछली बार 22 दिन तक मचाई थी दहशत, E-5 की एंट्री से हड़कंप
error: Content is protected !!