आजमगढ़। जनपद में वज्रपात और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 30 अक्टूबर 2026 को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्ट सुरेश कुमार धारिया
आजमगढ़। जनपद में वज्रपात और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 30 अक्टूबर 2026 को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी आजमगढ़ की अनुमति और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), आंचलिक केंद्र लखनऊ की एडवाइजरी के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों के ऐसे शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी, जिनकी ड्यूटी जनगणना प्रशिक्षण अथवा किसी अन्य कार्यक्रम में लगाई गई है, उन्हें अपने निर्धारित दायित्वों का नियमानुसार निर्वहन करना होगा। इसके अतिरिक्त बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक एवं अन्य कार्मिकों को अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर विभागीय और प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 23 नवम्बर 2026, गयाजी : लोकतंत्र में शासन की सार्थकता फाइलों की…
पूरी खबर पढ़ें →
*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता!लखीमपुर खीरी। पलिया के दो पत्रकारों को जेल भेजे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…
पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई: पिहानी में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान; इंस्पेक्टर श्याम नारायण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।