Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

रेवाड़ी पुलिस द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के उपलक्ष्य में चलाया गया महा-जागरूकता अभियान। -विद्यार्थियों

31 Oct 2026, 04:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेवाड़ी पुलिस द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के उपलक्ष्य में चलाया गया महा-जागरूकता अभियान। -विद्यार्थियों - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महान सूत्रधार, देश के पहले गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिलेभर में एक व्यापक महा-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और युवाओं व नागरिकों को सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना था।

शैक्षणिक संस्थानों में दिलाई गई एकता की शपथ

अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व गावो का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों और आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी सद्भावना को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं व आमजन को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि "आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने स्वतंत्रता के पश्चात 562 से अधिक स्वतंत्र रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। आज के दिन हमें उनके विचारों से प्रेरित होकर अपने अंदर देशभक्ति का जज्बा पैदा करना चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि हमारे लिए 'देश सर्वोपरि' है।"

विभिन्न टीमों द्वारा की गई प्रमुख गतिविधियाँ:

थाना कोसली क्षेत्र: थाना कोसली से एसआई सर्वेष्ठा व उनकी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली का दौरा किया। टीम ने विद्यार्थियों को पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112, महिला विरुद्ध अपराधों से बचाव, साइबर अपराध, सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही, नशे के खिलाफ MANAS पोर्टल (1933) और साइबर ठगी से बचने के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रयोग की जानकारी दी।

थाना रामपुरा क्षेत्र: थाना रामपुरा से एसआई अनिल कुमार व एचसी दिनेश कुमार की टीम ने राजकीय विद्यालय, गांव पीथड़ावास व एसआरएस स्कुल गांव भान्डोर में पहुंचकर विद्यार्थियों को समाज में फैल रही नशाखोरी की कुरीति और आधुनिक समय के डिजिटल/साइबर खतरों के प्रति सचेत किया तथा इनसे बचाव के उपाय बताए।

नशा मुक्ति जागरूकता टीम: रेवाड़ी पुलिस की नशा मुक्ति टीम से एएसआई कविता व उनकी टीम ने गांव चांदुवास व कालुवास में (डोर-टू-डोर) जाकर नागरिकों से संवाद किया। टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए MANAS पोर्टल (1933) और साइबर हेल्पलाइन (1930) के बारे में पंपलेट वितरित किए और जागरूक किया।

रेवाड़ी पुलिस का यह महा-जागरूकता अभियान विद्यार्थियों और आम जनता के बीच सुरक्षा, सतर्कता और राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धरम धारी में उप सरपंच के घर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान सरपंच व उपसरपंच ने घर घर जाकर लिया आर्शीवाद,
Pali01 Nov

धरम धारी में उप सरपंच के घर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान सरपंच व उपसरपंच ने घर घर जाकर लिया आर्शीवाद,

धरम धारी में उप सरपंच के घर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान सरपंच व उपसरपंच ने घर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!