आजमगढ़: फूलपुर मंगल बाजार में छाया सन्नाटा, बारिश से दुकानदारों की बिक्री प्रभावित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़: फूलपुर मंगल बाजार में छाया सन्नाटा, बारिश से दुकानदारों की बिक्री प्रभावित
रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
आजमगढ़। जिले के फूलपुर मंगल बाजार में लगातार बारिश के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है। 28, 29 और 30 अक्टूबर को हुई बारिश का असर 31 अक्टूबर को भी बाजार में देखने को मिला। बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से दुकानदारों की बिक्री पर बड़ा असर पड़ा है।
दीपावली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले बाजार में ग्राहकों की कमी से व्यापारी काफी चिंतित हैं। कपड़ा, बर्तन, मिठाई, सजावट और अन्य त्योहारों से संबंधित दुकानों पर अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंच रही है।
दुकानदारों को उम्मीद थी कि दीपावली से पहले बाजार में अच्छी बिक्री होगी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब व्यापारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इस बार दीपावली कैसे मनाएंगे?
व्यापारियों को उम्मीद है कि मौसम साफ होने के बाद बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी और बिक्री में सुधार होगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नरसिंहपुर जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान operation eagle…
पूरी खबर पढ़ें →
*बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे नेशनल हाईवे 44 पर आज एक बड़ा ट्राला पलट गया जिसमे लोहे का सामान लोड था।…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे नेशनल हाईवे 44 पर आज एक बड़ा ट्राला पलट गया जिसमे लोहे का सामान लोड था।…
पूरी खबर पढ़ें →
गया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला-संस्कृति की छटा गया। कला…
पूरी खबर पढ़ें →
सरदार पटेल की जयंती पर आज एकता दिवस मनाते हुए SP कार्यालय के प्रांगण मे पुलिस कर्मचारियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।