Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Muzaffarnagar

यूपी में थप्पड़ के बदले मासूम का कत्ल: 210 किमी दूर पिंजौर से बदला लेने गांव आया किशोर

31 Oct 2026, 07:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यूपी में थप्पड़ के बदले मासूम का कत्ल: 210 किमी दूर पिंजौर से बदला लेने गांव आया किशोर - MUZAFFARNAGAR, उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए नौ साल के चचेरे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने गला दबाकर हत्या के बाद मासूम का शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद मामले का खुलासा कर दिया है।

आइये घटनाक्रम को सिलसिलेवार जानते है,
मुजफ्फरनगर में थप्पड़ का बदला लेने के लिए 16 वर्षीय किशोर ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले अपने नौ साल के चचेरे भाई अमन की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पंचकूला में अमन के पिता ने किसी बात पर उसे थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए हत्या कर दी।

जमशेद हरियाणा के पंचकूला स्थित पिंजोर में भाइयों के साथ फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। गांव के ही न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली उसका पुत्र अमन 28 अक्तूबर को लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। 29 अक्तूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। गांव में आखिरी बार मासूम अपने चचेरे भाई के साथ देखा गया था। शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामला खुला गया। शुक्रवार सुबह पकड़े गए किशोर का निशानदेही पर हाईवे के निकट गन्ने के खेत से पत्तियों के नीचे छिपाए गए अमन के शव को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी के सठेड़ी गांव के मासूम अमन की हत्या के मामले में 16 वर्षीय आरोपी ने पहले पुलिस को धोखा देने का प्रयास किया। पुलिस को विश्वास दिलाया कि उसे अमन की जानकारी नहीं है। पुलिस ने उसे छोड़ दिया लेकिन गांव में निगरानी शुरू कराई। गली के नुक्कड़ पर बच्चे की गुमशुदगी का जिक्र हुआ तो आरोपी ने कह दिया कि अब वह नहीं मिलेगा। सूचना पुलिस तक पहुंची तो दोबारा उसे थाने लाकर जानकारी ली गई। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।
अमन घर के सामने से 28 अक्तूबर की शाम छह बजे लापता हुआ। पहले दिन परिजन खुद तलाशते रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच हादसे में एक बच्चे के घायल होने की जानकारी आई लेकिन वह दूसरा बच्चा निकला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी से बृहस्पतिवार को जानकारी ली थी लेकिन तब वह पुलिस को गच्चा देने में कामयाब हो गया था।
जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोबारा आरोपी से पूछताछ की, जिसके बाद वारदात का खुलासा हुआ। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा।
आरोपी अपने साथ अमन को बाइक खराब होने की बात कहकर ले गया। दिल्ली-दून हाईवे किनारे के गहरे खेत में ले जाकर कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। बरसात के कारण दो दिन खेतों में आवाजाही कम रही, जिस कारण किसानों को भी पता नहीं चल सका।

सठेड़ी निवासी कारपेंटर जमशेद का बेटा अमन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। गांव के स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। अमन की मां राबिया और परिवार के अन्य सदस्य गमजदा है। बच्चे की हत्या से गांव में भी गम का माहौल बन गया। देर रात गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया,
जमशेद अपने भाई सद्दाम, गुलशेर और जीशान के साथ पंचकुला जिले के पिंजोर कस्बे में रहकर फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। रतनपुरी क्षेत्र से उनके पास काम सीखने के लिए कारीगर आते-जाते रहते हैं।
कारपेंटर जमशेद के पास आरोपी छह महीने पहले काम सीखने के लिए गया था। बाद में वह दूसरी दुकानों पर काम करने लगा। 18 अक्तूबर को पड़ोसी की दुकान में चोरी के मामले में वह पकड़ा गया। सीसीटीवी से पुष्टि हुई और पुलिस मौके पर आ गई थी। इसके बाद जमशेद ने गांव में आरोपी के पिता को कॉल कर जानकारी दी। पिता ने कहा कि किसी भी तरह डांट डपटकर पुलिस मामला से पहले मामला निपटवा दो। जमशेद ने दुकानदारों की मदद से मामला निपटवा दिया और डांटते हुए किशोर को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद आरोपी 18 अक्तूबर को सठेड़ी लौट आया था।
बस इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने निर्दोष और मासूम बच्चे की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद इस घटना का खुलासा करते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कौशल को सम्मान, युवाओं को रोजगार – ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ का संकल्प हो रहा साकार
Mahrajganj31 Oct

कौशल को सम्मान, युवाओं को रोजगार – ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ का संकल्प हो रहा साकार

कौशल को सम्मान, युवाओं को रोजगार - 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' का संकल्प हो रहा साकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | आगरा में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित शोषण और जबरन बाल विवाह का गंभीर आरोप, सुरक्षा की गुहार लेकर थाने पहुंची बच्ची
A2Z सभी खबर सभी जिले की31 Oct

बड़ी खबर | आगरा में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित शोषण और जबरन बाल विवाह का गंभीर आरोप, सुरक्षा की गुहार लेकर थाने पहुंची बच्ची

# 🚨 बड़ी खबर | आगरा में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित शोषण और जबरन बाल विवाह…

पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Etawah31 Oct

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि…

पूरी खबर पढ़ें →
सात दिवसीय रुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ
Hathras31 Oct

सात दिवसीय रुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ

धूमधाम के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा हाथरस सिकंदराराऊ ।कासगंज रोड स्थित ग्राम नगला जलाल के श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
Lucknow31 Oct

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र…

पूरी खबर पढ़ें →
नहाते समय कपड़े पसारने के दौरान करंट की चपेट में आए कोटेदार, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम.
Ghazipur31 Oct

नहाते समय कपड़े पसारने के दौरान करंट की चपेट में आए कोटेदार, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम.

खबर रेवतीपुर से गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 की सुबह बिजली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!