चेन स्नैचिंग की तीन वारदातों का खुलासा, 17 अपराधों में लिप्त शातिर स्नैचर गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने वाला शातिर स्नैचर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छतरपुर पुलिस ने तीन चेन स्नैचिंग और एक मोटरसाइकिल ले जाने सहित कुल चार वारदातों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उसके कब्जे से छीने गए आभूषण और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, अपराध की कहानी जुलाई महीने में शुरू हुई, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई थी।
इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी आकाश शिवहरे को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन दूसरा आरोपी फरार था। इसी बीच अक्टूबर महीने में स्नैचर ने फिर अपना नेटवर्क सक्रिय किया।
इस बार उसने थाना मातगुवां क्षेत्र में जिओ पेट्रोल पंप के पास और महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरा में महिलाओं को निशाना बनाकर उनके आभूषण छीन लिए। लगातार हुई इन वारदातों से पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई।
इसी दौरान सिविल लाइन क्षेत्र से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल बेईमानीपूर्वक ले जाने की घटना भी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने घटनाओं की मॉनिटरिंग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने साक्ष्यों और सूचनाओं को जोड़कर जांच की तो चारों घटनाओं के पीछे एक ही शातिर आरोपी का नाम सामने आया। पुलिस ने ग्राम कंचनपुर, थाना चंदला निवासी निक्कू सिसोदिया उर्फ निक्की उर्फ अमन को गिरफ्तार कर लिया।
उसकी निशानदेही पर सोने की चेन, 11 पेंडल और पल्सर-220 मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध हथियार, चोरी और एनडीपीएस सहित पहले से 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वह महाराष्ट्र सहित अन्य स्थानों पर भी वांछित बताया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम के लिए एसपी ने 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर दिनांकः 31.10.2026 अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून…
पूरी खबर पढ़ें →
पाडल्या खुर्द में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी डिपो की जमीन पर चला बुलडोजर; पुश्तैनी जमीन का…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कटनी मे नकली एवं संदिग्ध मदिरा की बिक्री पर…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। संगीत नगरी मैहर में एक बार फिर सुरों की महफ़िल सजने जा रही हैं। मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार 3 नवंबर 2026 को…
पूरी खबर पढ़ें →
पूजा अमित घरामी यांच्या सत्यप्रतिज्ञापत्राची न्यायालयाकडून दखल; पुढील सुनावणी १९ नोव्हेंबर २०२६ रोजी गडचिरोली : पेंढरी पोलीस स्टेशन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।