मध्यप्रदेश सरकार फिर लेगी 4 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार 3 नवंबर 2026 को बाजार से 4,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने जा रही है। यह राशि तीन अलग-अलग किस्तों में जुटाई जाएगी, जिसमें 1,000 करोड़, 1,000 करोड़ और 2,000 करोड़ रुपये शामिल हैं।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक सरकार बाजार से 44,900 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। प्रस्तावित नई उधारी के बाद चालू वित्त वर्ष में बाजार से लिया गया कुल कर्ज बढ़कर 48,900 करोड़ रुपये हो जाएगा।
सरकार के मुताबिक इस राशि का उपयोग सड़क, पुल, एक्सप्रेस-वे, बिजली, सिंचाई और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर किया जाएगा। वहीं, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक सरकार 14,073 करोड़ रुपये का कर्ज चुका भी चुकी थी।
वित्त वर्ष 2026-27 में प्रदेश की बाजार से कर्ज लेने की निर्धारित सीमा करीब 87 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। सरकार का लक्ष्य इस साल पूंजीगत व्यय को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचाने का है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पाडल्या खुर्द में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी डिपो की जमीन पर चला बुलडोजर; पुश्तैनी जमीन का…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कटनी मे नकली एवं संदिग्ध मदिरा की बिक्री पर…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। संगीत नगरी मैहर में एक बार फिर सुरों की महफ़िल सजने जा रही हैं। मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी, न्यूज 31 अक्टूबर। जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश की ओर से 01 नवंबर रविवार को वाराणसी के…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर: इंदौर के मारोठिया बाजार में तीन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।