Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

रविवार को वाराणसी में जदयू का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, निशांत कुमार करेंगे नई राजनीतिक पारी की शुरुआत : श्रवण कुमार…

01 Nov 2026, 12:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रविवार को वाराणसी में जदयू का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, निशांत कुमार करेंगे नई राजनीतिक पारी की शुरुआत : श्रवण कुमार... - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

वाराणसी, न्यूज 31 अक्टूबर। जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश की ओर से 01 नवंबर रविवार को वाराणसी के कोरौता स्थित रामलीला मैदान में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन में पार्टी के युवा नेता निशांत कुमार उत्तर प्रदेश में अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। यह जानकारी शनिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री तथा जदयू के यूपी प्रभारी श्रवण कुमार ने पत्रकारों को दी।

लोहता बाजार रोड स्थित एक लॉन में आयोजित प्रेसवार्ता में श्रवण कुमार ने बताया कि सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय झा, जामा खान सहित कई मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्थापित सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के मॉडल को उत्तर प्रदेश में भी लागू करने की दिशा में जदयू काम करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के घोषणा-पत्र में सुशासन मॉडल के साथ शराबबंदी को भी प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी केवल नशामुक्ति का विषय नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव से जुड़ा व्यापक सामाजिक मुद्दा है।जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि सम्मेलन में बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत कर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी पहचान स्थापित करना है।

गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। प्रदेश स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कश्यप, शालिनी सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष ब्रह्मचारी पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम पाटन में 63 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर विधायक लारिया के प्रयास से हुआ स्थापित
Sagar01 Nov

ग्राम पाटन में 63 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर विधायक लारिया के प्रयास से हुआ स्थापित

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाटन में किसानों की…

पूरी खबर पढ़ें →
रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन मिर्जापुर पुलिस ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर
Mirzapur01 Nov

रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन मिर्जापुर पुलिस ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर

संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर *“रन फॉर यूनिटी”* आज दिनांक 31.10.2026 को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

पूरी खबर पढ़ें →
6 करोड़ की अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक वाहन के साथ दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
Mirzapur01 Nov

6 करोड़ की अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक वाहन के साथ दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार

संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर दिनांकः 31.10.2026 अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून…

पूरी खबर पढ़ें →
बेहट के मोहल्ला शहरी दरवाजा में 3 साल से खराब पड़ा सार्वजनिक नलका, 25 से 28 परिवार पानी के लिए परेशान
Saharanpur01 Nov

बेहट के मोहल्ला शहरी दरवाजा में 3 साल से खराब पड़ा सार्वजनिक नलका, 25 से 28 परिवार पानी के लिए परेशान

स्थान: मोहल्ला शहरी दरवाजा, बेहट, सहारनपुर। बेहट के मोहल्ला शहरी दरवाजा से पेयजल व्यवस्था को लेकर एक गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर नागा बाबा सरोवर बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी से नागरिकों में नाराजगी
Azamgarh01 Nov

आजमगढ़: फूलपुर नागा बाबा सरोवर बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी से नागरिकों में नाराजगी

आजमगढ़: फूलपुर नागा बाबा सरोवर बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी से नागरिकों में नाराजगी रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया |…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!