रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन मिर्जापुर पुलिस ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर
*“रन फॉर यूनिटी”*
आज दिनांक 31.10.2026 को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मीरजापुर पुलिस द्वारा जनपद में एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के भाव को सशक्त करने के उद्देश्य से आज “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया । इस दौरान सर्वप्रथम अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रतीक लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा कर्तव्य निष्ठा, राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखनें की शपथ दिलाई गयी तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी दूरदर्शिता एवं कार्यों के बारें में बताया गया ।
रन फोर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान जनपद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा उत्साहपूर्वक रैली निकाली गयी । पूरे मार्ग में रैली द्वारा “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”, “देश की एकता हमारी जिम्मेदारी” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से शहर में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाया ।
“सरदार पटेल के जीवन से हमें देश की एकता, समर्पण और सेवा की प्रेरणा मिलती है ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

स्थान: मोहल्ला शहरी दरवाजा, बेहट, सहारनपुर। बेहट के मोहल्ला शहरी दरवाजा से पेयजल व्यवस्था को लेकर एक गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर दिनांकः 31.10.2026 अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी, न्यूज 31 अक्टूबर। जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश की ओर से 01 नवंबर रविवार को वाराणसी के…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर नागा बाबा सरोवर बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी से नागरिकों में नाराजगी रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया |…
पूरी खबर पढ़ें →
महामना मालवीय मिशन (अवध क्षेत्र) में मंत्री पद पर नियुक्त हुए शिवपूजन सिंह, शुभचिंतकों ने दी बधाई बहराइच।…
पूरी खबर पढ़ें →
खात्मा खेड़ा, 29 अक्टूबर 2026। सिनर्जी संस्थान द्वारा ग्राम खात्मा खेड़ा में युवालय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।