Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

श्रम विभाग के वरिष्ठ लिपिक उत्तम कुमार मंडल के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

01 Nov 2026, 08:11 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्रम विभाग के वरिष्ठ लिपिक उत्तम कुमार मंडल के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 31 अक्टूबर 2026

सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, धनबाद में आज कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक श्री उत्तम कुमार मंडल के सेवानिवृत्ति के अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 श्री मंडल ने दिनांक 07 अक्टूबर 1993 को सरकारी सेवा में अपना योगदान दिया था तथा लगभग 33 वर्षों की लंबी, निष्ठापूर्ण एवं समर्पित सेवाओं के पश्चात दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उप श्रमायुक्त, बोकारो श्री रणजीत कुमार, सहायक श्रमायुक्त, धनबाद श्री प्रवीण कुमार, सहायक निदेशक, नियोजन श्रीमती पदमा कुमारी, श्रम अधीक्षक श्री पंकज कुमार सहित झरिया, गोविंदपुर, निरसा, बाघमारा, बलियापुर, धनबाद, तोपचांची एवं टुंडी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक श्रमायुक्त श्री प्रवीण कुमार ने श्री उत्तम कुमार मंडल के लंबे सेवाकाल, कार्यकुशलता एवं कार्यालय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि “उत्तम मंडल जी इस कार्यालय की रीढ़ थे।
कार्यालय के प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्य में उनका अनुभव, सहयोग और मार्गदर्शन हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सेवानिवृत्त होने से कार्यालय में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा। किसी भी कार्यालय की पहचान केवल उसके अधिकारियों से नहीं, बल्कि उन समर्पित कर्मियों से भी होती है, जो पर्दे के पीछे रहकर व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। उत्तम जी उन्हीं कर्मठ एवं समर्पित कर्मियों में से एक रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन वर्षों तक साथ काम करने वाले सहकर्मी का कार्यालय से विदा होना भावुक क्षण होता है। 

श्री मंडल ने अपने अनुभव, व्यवहार एवं सहयोग से सहकर्मियों के बीच एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके साथ कार्य करने की स्मृतियां सदैव सभी के मन में बनी रहेंगी।

उप श्रमायुक्त, बोकारो श्री रणजीत कुमार ने भी श्री मंडल के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में लंबी अवधि तक अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने श्री मंडल के स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी श्री उत्तम कुमार मंडल के साथ अपने कार्यानुभव एवं संस्मरण साझा किए। सभी ने उनके सरल स्वभाव, सहयोगात्मक व्यवहार, कार्य के प्रति जिम्मेदारी तथा कार्यालय के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।

समारोह के अंत में श्री उत्तम कुमार मंडल को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है।श्री उत्तम कुमार मंडल का योगदान एवं उनकी सेवाएं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, धनबाद के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी, सदस्य हरियाणा महिला आयोग*
Mahendragarh01 Nov

रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी, सदस्य हरियाणा महिला आयोग*

*रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!