Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

दुद्धी पुलिस की बड़ी कामयाबी, पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

01 Nov 2026, 07:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दुद्धी पुलिस की बड़ी कामयाबी, पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बढ़नी नाला रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को दबोचा, बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा; विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया।

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को एक और सफलता मिली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली दुद्धी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 284/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त बढ़नी नाला रेलवे स्टेशन दुद्धी के पास सड़क पर मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 1 नवंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान काशा रावत पुत्र गिलेंद्र रावत, निवासी काली मोहल्ला, वार्ड नंबर-1, कस्बा एवं थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 65(1) एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत था।
गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय सोनभद्र भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह एवं कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंबारी के पास भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, सात घायल
Azamgarh06 Nov

अंबारी के पास भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, सात घायल

अंबारी के पास भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, सात घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विधायक अमन गिरि ने कुम्हार समाज के कारीगरों को किया सम्मानित
Kheri06 Nov

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विधायक अमन गिरि ने कुम्हार समाज के कारीगरों को किया सम्मानित

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विधायक अमन गिरि ने कुम्हार समाज के कारीगरों को किया…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपूर येथे जीवे मारण्याची धमकी दिल्याप्रकरणी भाजप नगरसेवकासह चौघांविरुद्ध गुन्हा दाखल
Chandrapur06 Nov

चंद्रपूर येथे जीवे मारण्याची धमकी दिल्याप्रकरणी भाजप नगरसेवकासह चौघांविरुद्ध गुन्हा दाखल

चंद्रपूर येथे जीवे मारण्याची धमकी दिल्याप्रकरणी भाजप नगरसेवकासह चौघांविरुद्ध गुन्हा दाखल जुना न्यायालयीन खटला मागे घेण्यासाठी तक्रारदारावर दबाव…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में मिलावटखोरों पर नकेल या सिर्फ कागजी खानापूर्ति? त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल!
Basti06 Nov

बस्ती में मिलावटखोरों पर नकेल या सिर्फ कागजी खानापूर्ति? त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल!

त्योहारी सीजन और खाद्य सुरक्षा: कागजी कार्रवाई या जनता की सेहत के साथ जानलेवा खिलवाड़? बस्ती: जैसे-जैसे फेस्टिव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!